World Cancer Day 2023 Theme: इस साल के विश्व कैंसर दिवस का ये है थीम, जानें क्या है इस दिन का इतिहास

Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Feb 2023 6:30 AM

विज्ञापन

World Cancer Day 2023 Theme: वैश्विक स्तर पर कैंसर के उन्मूलन के लिए जागरूकता फैलाने एवं इससे बचाव के उपायों को प्रसारित करने के लिए प्रतिवर्ष विश्व कैंसर दिवस आज 4 फरवरी को मनाया जाता है.

विज्ञापन

World Cancer Day 2023 Theme: विश्व कैंसर दिवस हर साल 4 फरवरी को दुनिया भर में मनाया जाता है. वैश्विक स्तर पर कैंसर के उन्मूलन के लिए जागरूकता फैलाने एवं इससे बचाव के उपायों को प्रसारित करने के लिए प्रतिवर्ष विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day 2023) मनाया जाता है. इस दिवस के माध्यम से कैंसर रोग से बचाव के लिए जागरूकता फैलाने एवं इस रोग के उन्मूलन के लिए विभिन कार्यक्रमों को संचालित किया जाता है.

World Cancer 2023: विश्व कैंसर दिवस क्यों मनाया जाता है?

प्रति वर्ष विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी को इसलिए मनाया जाता है ताकि लोगों को कैंसर जो कि एक गैर – संचारी रोग है इसकी रोकथाम, शीघ्र पहचान और उपचार के बारे में सूचित और प्रोत्साहित किया सके. इस दिन का उद्देश्य उन सामाजिक आर्थिक कारकों की जांच पर भी ध्यान केंद्रित करना है जो कैंसर की रोकथाम, घटना और उत्तरजीविता, जैसे कि सांस्कृतिक और लिंग मानदंड, आय और शिक्षा के स्तर, और आयु, लिंग, जातीयता, विकलांगता और जीवन शैली के आधार पर असमानताओं का कारण बनते हैं.

World Cancer 2023: विश्व कैंसर दिवस 2023 थीम

विश्व कैंसर दिवस की इस वर्ष की थीम “क्लोज़ द केयर गैप” अभियान के दूसरे वर्ष को चिन्हित करती है जो कैंसर देखभाल में असमानताओं को समझने और उन्हें दूर करने के लिए आवश्यक प्रगति करने के लिए कार्रवाई करने के बारे में है.

विश्व कैंसर दिवस का इतिहास

वैश्विक स्तर पर कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने एवं आम जनमानस को इस रोग के प्रति जागरूक करने के लिए अंतरराष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ (यूआईसीसी) द्वारा 4 फरवरी 2000 को विश्व कैंसर दिवस को मनाने की घोषणा की गयी थी. प्रथम बार इस दिवस को कैंसर के विरुद्ध जंग के रूप में फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित प्रथम विश्व शिखर सम्मेलन वर्ष 2000 में मनाया गया था. इसके पश्चात इसे प्रतिवर्ष 4 फरवरी को मनाया जाता है. वैश्विक स्तर पर कैंसर के खिलाफ कार्य करने के लिए अग्रणी संस्था Union for International Cancer Control (UICC) की स्थापना वर्ष 1993 में जिनेवा, स्विटरजरलैंड में की गयी थी. कैंसर के विरुद्ध लड़ाई में यह संस्था प्रमुख भूमिका निभाती है.

क्या है विश्व कैंसर दिवस का उद्देश्य

विश्व कैंसर दिवस के माध्यम से लोगो को कैंसर रोग के बारे में जागरूक किया जाता है ताकि समय रहते इस रोग को का पता लगाया जा सके एवं समय से इलाज प्रक्रिया को शुरू किया जा सके. इस दिवस के माध्यम से सभी नागरिको तक इस रोग के उपचार हेतु समुचित चिकित्सा सहायता एवं अन्य सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाता है. विश्व कैंसर दिवस इस रोग के बारे में सामाजिक भ्रांतियाँ दूर करने एवं पीड़ित के केयर के लिए सहयोग प्रदान करने हेतु प्रमुख है. साथ ही इस दिवस के माध्यम से सभी नागरिकों के सहयोग से इस रोग के वैश्विक उन्मूलन हेतु संकल्प लिया जाता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola