जरूरतमंदों की सवारी बन गई है साइकिल? World Bicycle Day 2025 पर जानिए इस दिन से जुड़ी खास बातें

Updated:
विज्ञापन
world bicycle day 2025

world bicycle day 2025 ( AI generated image)

World Bicycle Day 2025 : साइकिल से लगभग हर व्यक्ति की बचपन की यादें जुड़ी हुई हैं. हेल्थ के लिए भी साइकिलिंग करना फायदेमंद होता है. हर वर्ष 3 जून को World Bicycle Day यानी विश्व साइकिल दिवस के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन का उद्देश्य साइकिल चलाने के महत्व और फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करना है.

विज्ञापन

World Bicycle Day 2025: बचपन में साइकिल चलाना सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आजादी और आत्मविश्वास की पहली झलक होती है, क्योंकि बच्चा साइकिल से पूरे गांव के चक्कर लगाने के साथ खेत-खलिहान की सैर करता है. ऐसा माना जाता है कि जब तक एक बार बच्चे को साइकिल से चोट नहीं लग जाती है, तब तक वह ठीक से साइकिल चलाना नहीं जान पाता है. अक्सर हमारे आसपास इस तरह के कई उदाहरण मिलते भी रहते हैं. साइकिल चलाना हर बच्चे का एक बड़ा ख्वाब होता है. बचपन में बच्चे अपने दोस्तों के साथ साइकिल की रेस लगाते हैं. हालांकि, तेजी से बदलती दुनिया और भौतिकता ने साइकिल की सवारी को बहुत पीछे छोड़ दिया है. आजकल लोग साइकिल चलाना पसंद नहीं करते हैं. लोगों के बीचों में यह धारणा रहती है कि साइकिल से गरीब ही चलते हैं. लेकिन इसके इतर आज भी समाज में कई प्रतिष्ठित लोग साइकिल से चलना पसंद करते हैं. बशर्ते इनकी संख्या कम है, जिसकी वजह से यह मजबूरों की निशानी बनती जा रही है. ऐसे में साइकिल के महत्व और मिलने वाले लाभ के बारे में बताने के लिए हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है. 

विश्व साइकिल दिवस ( World Bicycle Day)

विश्व साइकिल दिवस को हर साल 3 जून को मनाया जाता है. इस दिन को साइकिल चलाने से मिलने वाले लाभ के बारे में लोगों को अवगत करवाने के लिए मनाया जाता है. साइकिल एक ऐसा साधन है जिससे प्रदूषण नहीं होता और इसको चलने से व्यक्ति फिट भी रहता है और ये एक सस्ता और सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट का ऑप्शन है. विश्व साइकिल दिवस या वर्ल्ड बाइसाइकिल डे को मानने कि शुरुआत संयुक्त राष्ट्र के द्वारा साल 2018 से हुई. वर्ल्ड बाइसाइकिल डे को मानने के लिए यूनाइटेड नेशन जेनरल असेंबली ने 3 जून की तारीख को घोषित किया.

यह भी पढ़ें: Tips To Remain Positive: खुशहाल जीवन की कुंजी, हर सुबह की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ 

साइकिलिंग करने के फायदे (Benefits of Cycling)

सेहत के लिए फायदेमंद: साइकिलिंग एक बेहतरीन ऑप्शन है एक्सरसाइज करने का. अगर आप सुबह के टाइम में साइकिल चलाते हैं तो ये हेल्थ के लिए अच्छा है. वजन कंट्रोल के साथ ये तनाव को कम करता है और शारारिक गतिविधि को बढ़ाता है. ये बॉडी को फिट रखने का अच्छा तरीका है.

पर्यावरण के लिए है फायदेमंद: साइकिल सिर्फ आपके हेल्थ ही नहीं बल्कि पर्यावरण के लिए भी लाभदायक है. इसको चलाने से प्रदूषण नहीं होता है.

कम पैसे में आ जाता है: साइकिल एक सस्ता ऑप्शन है और इसकी केयर करना भी आसान है और जाम की समस्या से बचने के लिए एक अच्छा विकल्प है.

विश्व साइकिल दिवस पर कोट्स (Quotes on World Bicycle Day)

  • हर पैडल के साथ चलती है सेहत की ओर एक नई राह. 
  • चलो साइकिल से, फिटनेस भी मिलेगी और पृथ्वी भी मुस्कुराएगी
  • साइकिल है सादगी की पहचान और सेहत का वरदान. 
  • चलो पैडल मारें और पर्यावरण से रिश्ता फिर से जोड़ें. 
  • बचपन की याद और भविष्य की जरूरत, साइकिल है हर दौर की साथी

यह भी पढ़ें: Health Tips: कटहल के बीजों के फायदे जानते हैं आप? छोटे बीज के गुण जानकर हैरान रह जाएंगे

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola