ePaper

सर्दियों में ऐसे रखें अपने होंठों का ख्याल, रूखापन रहेगा दूर

Updated at : 16 Nov 2024 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
Winter Beauty Tips

Winter Beauty Tips

Winter Beauty Tips: अगर आप भी सर्दी के मौसम में फटे होंठ की समस्या से परेशान रहते हैं, तो इस लेख में आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताया गया है, जो आपके होंठों को मुलायम बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं.

विज्ञापन

Winter Beauty Tips: सर्दी का मौसम हमारी त्वचा से नमी खींच लेता है, जिससे हमारा चेहरा रूखा नजर आने लगता है. सर्दियों में रूखे और फटे होंठ हर व्यक्ति को परेशान कर देते हैं. रूखे होंठ व्यक्ति के लुक को भी खराब कर देते हैं, जिससे व्यक्ति का आत्मविश्वास भी बहुत कम हो जाता है. होंठो के रूखेपन की इस समस्या से बचने के लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट मौजूद हैं, जो होंठों को सुंदर और मुलायम बनाने का भी दावा करते हैं, लेकिन ये प्रोडक्ट बहुत महंगे होते हैं और इनको बनाने में केमिकल्स का भी इस्तेमाल होता है, जिस कारण कई लोग इसके इस्तेमाल से बचना चाहते हैं.

नारियल तेल का करें इस्तेमाल

Credit-istock

अगर आपके होंठ बहुत ज्यादा फटते हैं तो आप अपने होंठों पर नारियल का तेल भी लगा सकते हैं. अपनी हथेली पर थोड़ी मात्रा में नारियल तेल लें और इस तेल को अपने होंठों पर लगाकर होंठों की मसाज करें, ऐसा नियमित रूप से करने पर आपके होंठ से डेड स्किन की परत हट जाएगी और होंठ मुलायम नजर आएंगे.

Also read: Winter Hair Care: सर्दियों में बहुत अधिक झड़ रहे हैं बाल? इन उपायों से मिलेगा आराम

Also read: शादी की रस्मों में दिखना चाहती हैं सबसे सुंदर? आज से ही चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक  

फ्रेश मलाई

Credit-istock

फटे होंठों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप रोज रात में सोने से पहले अपने होंठों पर मलाई भी लगा सकते हैं. होंठों पर मलाई लगाने से कुछ ही दिनों में फटे होंठ ठीक हो जाते हैं.

शहद का करें इस्तेमाल

Credit-istock

शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो होंठों को मुलायम बनाने में मदद करते हैं. अगर आपके होंठ भी बहुत रूखे रहते हैं तो आप अपने होंठों में शहद लगा सकते हैं. एक चम्मच शहद में चुटकी भर चीनी मिलाकर अपने होंठों पर स्क्रब करें, ऐसा करने से आपके होंठ मुलायम होंगे.

Also read: Hair Care Tips: बिना ड्रायर का इस्तेमाल किए मिनटों में ऐसे सुखाएं बाल

विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Tanvi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola