ePaper

बंगाली शादी में क्यों पहनते हैं दूल्हा-दुल्हन सफेद मुकुट, जानिए कारण

Updated at : 09 Mar 2026 1:16 PM (IST)
विज्ञापन
bengali wedding

बंगाली शादी (Image: AI Genearted)

Bengali Wedding Crown: बंगाली शादी की परंपराएं बेहद खास और अनोखी होती हैं. इनमें दूल्हा-दुल्हन द्वारा पहना जाने वाला मुकुट भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इसे शुभता, आशीर्वाद और परंपरा का प्रतीक माना जाता है. आइए जानते हैं बंगाली शादी में मुकुट पहनने की खास वजह.

विज्ञापन

Bengali Wedding Crown: भारत में हर राज्य की शादी की अपनी अलग परंपराएं और रीति-रिवाज होते हैं. बंगाली शादी भी अपनी खास परंपराओं, सजावट और रस्मों के लिए जानी जाती है. बांग्लार_घोरेबैरे ने अपने इंस्टाग्राम के पेज पर एक पोस्ट को साझा करते हुए ये बताया है कि इस मुकुट को कैसे बनाया जाता है और ये क्यों पहना जाता है. आपने अक्सर देखा होगा कि बंगाली शादी में दूल्हा और दुल्हन दोनों सिर पर एक खास तरह का मुकुट पहनते हैं. दूल्हे के मुकुट को टोपर और दुल्हन के मुकुट को मुकुट कहा जाता है. यह सिर्फ सजावट के लिए नहीं होता, बल्कि इसके पीछे गहरी सांस्कृतिक और धार्मिक मान्यता भी जुड़ी हुई है.

बंगाली शादी में मुकुट पहनने की परंपरा

बंगाली विवाह में दूल्हे द्वारा पहना जाने वाला टोपर आमतौर पर शोलापिथ (एक हल्के सफेद पौधे से बनने वाली सामग्री) से बनाया जाता है. यह हल्का, सुंदर और पारंपरिक डिजाइन वाला होता है. वहीं दुल्हन के लिए भी इसी तरह का सुंदर मुकुट बनाया जाता है. शादी के दौरान यह मुकुट पहनना शुभ माना जाता है और इसे विवाह का महत्वपूर्ण हिस्सा समझा जाता है. इस पूरे मुकुट को हाथों से तैयार किया जाता है.

मुकुट पहनने के पीछे का कारण

शुभता और पवित्रता का प्रतीक

बंगाली संस्कृति में टोपर और मुकुट को शुभता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इसे पहनने से दूल्हा-दुल्हन को बुरी नजर से बचाव मिलता है और उनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है.

भगवान का आशीर्वाद पाने की मान्यता

कुछ मान्यताओं के अनुसार शादी के समय दूल्हा-दुल्हन को भगवान का स्वरूप माना जाता है. इसलिए उन्हें मुकुट पहनाया जाता है, जो सम्मान और आशीर्वाद का प्रतीक है.

पारंपरिक पहचान

बंगाली शादी की पहचान ही इन खास मुकुटों से होती है. यह परंपरा कई पीढ़ियों से चली आ रही है और आज भी लोग इसे पूरे सम्मान के साथ निभाते हैं.

सौंदर्य और शाही लुक

टोपर और मुकुट दूल्हा-दुल्हन को शाही और आकर्षक रूप देते हैं. इससे उनकी शादी की पोशाक और भी खूबसूरत लगती है और पूरा लुक पारंपरिक बन जाता है.

यह भी पढ़ें: रिश्तेदार या दोस्त की शादी में लगाएं ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

यह भी पढ़ें: आखिर बिहार की शादियों में क्यों बनाया जाता है कोहबर? जानिए इसकी खास वजह

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola