ePaper

Weight Loss Tips: एक बार घटने के बाद दोबारा नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाकर देखें ये तरीके

Updated at : 09 Nov 2024 11:58 AM (IST)
विज्ञापन
Weight loss Tips

Weight loss Tips

Weight Loss Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपका घटा हुआ वजन दोबारा न बढ़े तो ऐसे में आप इन तरीकों को अपना सकते हैं.

विज्ञापन

Weight Loss Tips: अगर आप एक अच्छा और बैलेंस्ड जीवन जीना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कुछ बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. इन बातों का ख्याल रखकर या फिर इन आदतों को अपने जीवन में शामिल कर आप एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं. आज के समय में अगर देखा जाए तो कई तरह की बीमारियों के पीछे एक मुख्य कारण है बढ़ा हुआ वजन होना. आपको पता नहीं चलता लेकिन आपका बढ़ा हुआ वजन ही आपके शरीर में हो रही कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे जिन्हें अपने डेली रूटीन में शामिल कर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम तो कर ही सकते हैं बल्कि जब आप इन आदतों को अपने जीवन में शामिल कर लेते हैं तो ऐसे में आपका वजन दोबारा बढ़ता भी नहीं है.

पानी पीते रहें

अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन कम हो और इसके साथ ही आप बेवजह खाने से बचें तो ऐसे में आपको प्रतिदिन कम से कम 7 से 8 ग्लास पानी जरूर पीना चाहिए. ऐसा करने से आपको भूख भी कम लगती है जिस वजह से आप ज्यादा खाने से बचते हैं.

Also Read: Weight Loss Tips: देखते ही देखते पिघलने लगेगी शरीर में जमी चर्बी, ये जूस हैं आपके लिए बेहद फायदेमंद

Also Read: Weight Loss Tips: बढ़े हुए वजन को कम करने में आपकी मदद करेंगे ये एक्ससरसाइज, डेली रूटीन में जरूर करें शामिल

बैलेंस्ड ब्रेकफास्ट

वजन कम करने के लिए यह काफी ज्यादा जरूरी होता है कि आप अपने ब्रेकफास्ट को बैलेंस्ड रखें. आपको अपने डायट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिनमें प्रोटीन, फैट्स और हॉल ग्रेन्स जरूर मौजूद हो. एक प्रोटीन रिच डायट आपको बार-बार भूख लगने की समस्या से बचाकर रखता है.

फिजिकल एक्टिविटी

अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन कम हो और आने समय में बढ़े भी न तो ऐसे में आपको प्रतिदिन कम से कम 30 से 45 मिनट तक कोई भी फिजिकल एक्टिविटी जरूर करनी चाहिए. आप अगर चाहें तो अपने डेली रूटीन में वॉकिंग, साइकिलिंग और डांसिंग जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं.

बेहतर नींद

अगर आप अपने वजन को कंट्रोल करके रखना चाहते हैं तो आपको प्रतिदिन कम से कम 7 घंटों की नींद जरूर लेनी चाहिए. जब आप सही नींद लेते हैं तो ऐसे में आपके हॉर्मोन्स काबू में रहते हैं जो आपके भूख को कंट्रोल में और मेटाबोलिज्म को फ़ास्ट करते हैं.

Also Read: Weight Loss Tips: वजन कम करने के दौरान भी आप खा सकते हैं ये चीजें, शरीर को नहीं होता नुकसान

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola