ePaper

Weight Loss Tips : अगर आप भी चाहती हैं स्लिम दिखना, तो आज से शुरू करें अंजीर का सेवन

Updated at : 22 Jan 2025 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
Orange For Weight Loss

Orange For Weight Loss

Weight Loss Tips : आज से ही अंजीर का सेवन शुरू करें और अपने शरीर को स्वस्थ बनाएं.

विज्ञापन

Figs Health Benefits Empty Stomach : खाली पेट अंजीर खाने के कई फायदे हैं. अंजीर में कई पोषक तत्व पाये जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत करने के साथ ही वजन घटाने में भी सहायक होते हैं. अंजीर में कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर होता है जो हड्डियों की सेहत को बेहतर बनाते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि खाली पेट अंजीर खाने से पेट की सफाई होती है और यह मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है.

हड्डियों को बनाएं मजबूत

अंजीर कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे महत्वपूर्ण खनिजों से भरपूर होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. नियमित रूप से अंजीर खाने से हड्डियों में मजबूती आती है और यह हड्डियों को टूटने से बचाने में सहायक होता है. खासतौर पर बुजुर्गों के लिए यह एक बहुत अच्छा प्राकृतिक उपाय हो सकता है.

वजन कम करने में सहायक

अंजीर में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो पाचन को बेहतर बनाती है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देती. यह शरीर में कैलोरी की खपत को नियंत्रित करने में मदद करता है जिससे वजन कम करने में आसानी होती है. खाली पेट अंजीर खाने से पेट जल्दी भर जाता है और अत्यधिक खाने की आदतों को नियंत्रित किया जा सकता है.

पाचन तंत्र को बनाता है बेहतर

अंजीर में डाइटरी फाइबर होता है जो पेट की सफाई करने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देता है. यह पाचन तंत्र को ठीक रखता है और आंतों को स्वस्थ बनाए रखता है. अगर आपको अक्सर पेट की समस्याएं होती हैं तो अंजीर खाने से इनसे निजात मिल सकती है.

Also Read : Weight Loss Tips : चमकती त्वचा और स्लिम फिगर पाने के लिए 8 असरदार टिप्स

त्वचा के लिए लाभकारी

अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स त्वचा को निखारने में मदद करते हैं. यह त्वचा को मॉइश्चराइज करने, झुर्रियां कम करने और त्वचा को ताजगी देने का काम करता है. अंजीर में पोटैशियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं जो हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं.

Also Read : Desk Exercises For Belly Fat: ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे वजन करें कम, बस करें यह एक्सरसाइज

इनपुट : शुभ्रा लक्ष्मी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola