ePaper

व्रत में फलाहार के लिए बेस्ट हैं ये टेस्टी पनीर रेसिपी आइडियाज

Updated at : 12 Feb 2026 11:35 AM (IST)
विज्ञापन
Vrat Special Paneer Recipe Ideas in Hindi

पनीर रेसिपी आइडियाज (Image-iStock)

Vrat Special Paneer Recipe Ideas: व्रत में फलाहार के लिए ट्राई करें ये पनीर रेसिपी आइडियाज. पनीर से बने ये टेस्टी फलाहार रेसिपी खाने में बेहद स्वादिष्ट लगते हैं. जानिए व्रत स्पेशल पनीर रेसिपी आइडियाज के बारे में.

विज्ञापन

Vrat Special Paneer Recipe Ideas: बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो किसी व्रत त्योहार में सात्विक भोजन करते हैं. आज हम आपके लिए पनीर से बनी कुछ स्वादिष्ट रेसिपी लेकर आए हैं. अगर आप भी कोई फलाहारी व्रत करते हैं तो ये आइडियाज आपके काम जरूर आएंगे. यहां हम आपके लिए पनीर की ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं, जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है. ये रेसिपी बहुत ही फटाफट बनकर तैयार हो जाती है. चलिए आपको पनीर से बनने वाली रेसिपी के आइडिया देते हैं.

पनीर मखनी

पनीर मखनी को व्रत के दौरान भी खाया जा सकता है. काजू, ताजी क्रीम और बिना नमक वाला मक्खन इसे स्वाद से भर देता है. टमाटर की ग्रेवी से इसका रंग गाढ़ा लाल हो जाता है. इसे बनाने में समय बहुत ज्यादा नहीं लगता है और सेहत के लिए भी यह बढ़िया ऑप्शन है.  

अजवाइन पनीर कोफ्ता

अजवाइन पनीर कोफ्ता एक तरह की मसालेदार और टेस्टी पनीर की ग्रेवी है. इसे  अजवाइन और देगी मिर्च के साथ खट्टी टमाटर प्यूरी में अच्छे से पकाया जाता है. व्रत रखने वालों लोग इसमें सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं.

पनीर टमाटर सब्जी

टमाटर पनीर की सब्जी एक बहुत ही सिंपल और फटाफट बनने वाली रेसिपी है. व्रत में खाने के लिए यह बहुत ही बेस्ट डिश है. इस रसदार सब्जी को व्रत में खाई जाने वाली किसी रोटी के साथ खाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Paneer Rabri Recipe: सुपर टेस्टी पनीर रबड़ी खाने के बाद उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान, यहां रही आसान रेसिपी

मखमली पनीर कोफ्ता

यह मलाईदार पनीर कोफ्ता करी व्रत के लिए बहुत ही बढ़िया ऑप्शन है. दूध और सेंधा नमक की ग्रेवी में डूबे हुए ये व्यंजन व्रत के दौरान खाने पर मजा आ जाता है.

पनीर मज्जेदार

व्रत के दौरान खाने के लिए पनीर मज्जेदार बहुत बढ़िया डिश है. इसका स्वाद बहुत ही लजीज होता है. एक बार खाने के बाद आपका इसे खाने का बार-बार दिल करेगा.

यह भी पढ़ें: Kadai Paneer Recipe: इस सुपर सिंपल रेसिपी से बनाएंगे कढ़ाई पनीर, तो उंगलियां चाटने को हो जाएंगे मजबूर

यह भी पढ़ें: Paneer Posto Recipe: कुछ अलग और स्वादिष्ट खाने का कर रहा है दिल, तो ट्राई करें पनीर पोस्तो

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola