ePaper

Vrat Festival List 2022: साल 2022 में कब है होली, दशहरा, दिवाली, यहां देखें प्रमुख व्रत-त्योहार की लिस्ट

Updated at : 28 Dec 2021 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
Vrat Festival List 2022: साल 2022 में कब है होली, दशहरा, दिवाली,  यहां देखें प्रमुख व्रत-त्योहार की लिस्ट

Vrat-Tyohar List 2022: कुछ ही दिन में हम साल 2022 का स्वागत करेंगे. साल 2022 के आगाज के साथ ही लोगों को मकर संक्रांति, लोहड़ी, बसंत पंचमी, ​महाशिवरात्रि, होली, रक्षाबंधन, सावन, दशहरा समेत सभी छोटे-बड़े व्रत-त्योहार और पर्व का इंतजार करेगा. यहां देखें 2022 के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट 

विज्ञापन
undefined

जनवरी 2022- जनवरी माह में मासिक शिवरात्रि, पौष पुत्रदा एकादशी, षटतिला एकादशी, मकर संक्रांति और पोंगल जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत, पर्व एवं विशेष दिवस पड़ेंगे. त्योहारों के अलावा कई दूसरे इवेंट्स भी हैं, जिसमें विश्व हिंदी दिवस, राष्ट्रीय युवा दिवस, राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाए जाएंगे.

undefined

फरवरी 2022- फरवरी माह में बसंत पंचमी, जया एकादशी, संकष्टी चतुर्थी, विजया एकादशी जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत, पर्व एवं विशेष दिवस पड़ेंगे. इन त्योहारों के अलावा कई दूसरे इवेंट्स भी मनाए जाएंगे, जिसमें विश्व कैंसर दिवस, वैलेंटाइन डे, अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हैं.

undefined

मार्च 2022- मार्च माह में महाशिवरात्रि, आमलकी एकादशी, होली, पापमोचिनी एकादशी जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत, पर्व एवं विशेष दिवस पड़ेंगे. मार्च माह में त्योहारों के अलावा कई दूसरे इवेंट्स भी मनाए जाएंगे, जिसमें विश्व हिंदी दिवस,विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस, विश्व जल दिवस, विश्व रंगमंच दिवस प्रमुख हैं

undefined

अप्रैल 2022- अप्रैल माह में चैत्र नवरात्रि, राम नवमी, हनुमान जयंती , वरुधिनी एकादशी, पापमोचिनी एकादशी जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत, पर्व एवं विशेष दिवस पड़ेंगे. साथ ही अप्रैल माह मेंकई दूसरे इवेंट्स भी मनाए जाएंगे, जिसमें राष्ट्रीय समुद्री दिवस, विश्व हीमोफीलिया दिवस, विश्व मलेरिया दिवस मुख्य हैं

undefined

मई 2022- मई महीने में अक्षय तृतीया, वृक्ष सक्रांति, वैशाख पूर्णिमा, जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत, पर्व एवं विशेष दिवस पड़ेंगे. इसके अलावा कई दूसरे इवेंट्स भी मनाए जाएंगे, जिसमें शामिल हैं अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस , विश्व अस्थमा दिवस, मदर्स डे, तंबाकू विरोधी दिवस.

undefined

जून 2022- जून माह में निर्जला एकादशी, मिथुन संक्रांति,आषाढ़ अमावस्या जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत, पर्व एवं विशेष दिवस पड़ेंगे. इन त्योहारों के अलावा जून महिने में विश्व साइकिल दिवस,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाए जाएंगे.

undefined

जुलाई 2022- जुलाई माह में जगन्नाथ रथ यात्रा, सावन की शुरुआत , हरियाली तीज जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत, पर्व एवं विशेष दिवस पड़ेंगे. इसके अलावा कई दूसरे इवेंट्स जैसे राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस,नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस भी मनाए जाएंगे.

undefined

अगस्त 2022- अगस्त माह में रक्षा बंधन, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत, पर्व एवं विशेष दिवस पड़ेंगे. इन त्योहारों के अलावा इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे,स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रीय खेल दिवस भी इसी माह पड़ेंगे.

undefined

सितंबर 2022- सितंबर माह में अनंत चतुर्दशी, कन्या संक्रांति, शरद नवरात्री जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत, पर्व एवं विशेष दिवस पड़ेंगे. साथ ही शिक्षक दिवस,विश्व ओजोन दिवस, विश्व पर्यटन दिवस भी मनाए जाएंगे.

undefined

अक्टूबर 2022- अक्टूबर माह में दशहरा, करवा चौथ, गोवर्धन पूजा,छठ पूजा जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत, पर्व एवं विशेष दिवस पड़ेंगे. इसके अलावा दूसरे इवेंट्स भी हैं, जिसमें विश्व पर्यावास दिवस,विश्व सांख्यिकी दिवस, राष्ट्रीय एकता दिवस जैसे दिवस शामिल हैं

undefined

नवंबर 2022- नवंबर माह में देवउठनी एकादशी, कार्तिक पूर्णिमा, उत्पन्ना एकादशी,मार्ग शीर्ष अमावस्या जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत, पर्व एवं विशेष दिवस पड़ेंगे. इसके अलावा इस महिने बाल दिवस,विश्व नागरिक दिवस, कानून दिवस प्रमुख दिवस भी मनाएं जाएंगे.

undefined

दिसंबर 2022- दिसंबर माह में मोक्षदा एकादशी,संकष्टी चतुर्थी, क्रिसमस जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत, पर्व एवं विशेष दिवस पड़ेंगे. इन त्योहारों के अलावा कई दूसरे इवेंट्स भी मनाए जाएंगे, जिसमें विश्व एड्स दिवस,नौसेना दिवस, किसान दिवस प्रमुख हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola