ePaper

Vidur Niti and Success: जीवन में चाहिए सफलता तो इन आदतों से करें तौबा

Updated at : 20 Jun 2025 2:05 PM (IST)
विज्ञापन
Vidur Niti

Vidur Niti

Vidur Niti and Success : सफलता चाहिए तो विदुर नीति की सीख अपनाइए और उन आदतों से दूरी बनाइए जो आपको आगे बढ़ने से रोकती हैं.

विज्ञापन

Vidur Niti and Success: सफलता हर किसी की चाहत होती है लेकिन इसे पाने का मार्ग अक्सर चुनौतियों और अनुशासन से भरा होता है. महाभारत काल के महान विद्वान और कूटनीतिज्ञ महात्मा विदुर ने अपनी नीति शास्त्र में जीवन को सफल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं. विदुर नीति स्पष्ट रूप से उन आदतों की ओर इशारा करती है जिनका त्याग किए बिना सफलता की उम्मीद करना व्यर्थ है ताे चलिये जानते हैं वह कौन सी आदतें हैं जिनमें बदलाव करके आप जीवन में सफलता का आनंद ले सकते हैं.

  • अत्यधिक निद्रा: विदुर जी मानते थे कि आवश्यकता से अधिक सोना व्यक्ति के बहुमूल्य समय को नष्ट करता है और उसे आलसी बनाता है. आज के प्रतिस्पर्धी माहौल में समय का सही उपयोग सफलता की नींव है.
  • आलस्य: किसी भी कार्य को कल पर टालना या काम में मन न लगाना प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है. विदुर नीति आलस्य को त्यागकर कर्मठ बनने का संदेश देती है.
  • भय: डर एक ऐसी नकारात्मक भावना है जो व्यक्ति को नए अवसरों को आजमाने और जोखिम लेने से रोकती है. विदुर नीति निर्भीक होकर चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा देती है.
  • क्रोध: अत्यधिक गुस्सा व्यक्ति के विवेक को हर लेता है और उसके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित हो सकते हैं. शांत स्वभाव और धैर्य सफलता के लिए आवश्यक गुण हैं.
  • अत्यधिक मोह: किसी भी चीज के प्रति अत्यधिक लगाव व्यक्ति को कमजोर बनाता है और सही निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित करता है.
  • अपने ज्ञान का दिखावा: विदुर नीति कहती है कि जो व्यक्ति अपने ज्ञान का प्रदर्शन करता है वह वास्तव में अज्ञानी होता है. ज्ञान को विनम्रता और समझदारी से उपयोग करना चाहिए.

Also Read : Vidur Niti: अहंकार में डूबा ज्ञान,विनाश की ओर पहला कदम

Also Read : Vidur Niti: अगर जीवन में चाहिये पैसा और सफलता, तो इन बातों को किसी से न कहें

Also Read : Vidur Niti: विदुर नीति के अनुसार, ये 5 गुण अपनाकर आप पा सकते हैं मां लक्ष्मी की कृपा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola