ePaper

Vastu Tips: नया फ्लैट खरीदने की कर रहे प्लानिंग? वास्तु के इन नियमों का जरूर रखें ख्याल

Updated at : 08 Oct 2024 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips: नया फ्लैट खरीदने की कर रहे प्लानिंग? वास्तु के इन नियमों का जरूर रखें ख्याल

Vastu Tips for Flat: अगर आप आने वाले कुछ समय में एक नया फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो ऐसे में आपको वास्तु शास्त्र में बताई गयी कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए.

विज्ञापन

Vastu Tips for New Flat: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा होता है. कहा जाता है जब हम किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान जब हम वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन करते है तो ऐसे में आपको काफी सकारात्मक नतीजे देखने को मिलते हैं. वहीं, जब हम वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों को नजरअंदाज करते हैं तो ऐसे में इसके परिणाम भी काफी नकारात्मक ही होता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के काफी काम की साबित होने वाली है जो आने वाले समय में एक नया फ्लैट या फिर अपार्टमेंट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं. आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए उन नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ख्याल आपको एक नया फ्लैट खरीदने से पहले जरूर रखना चाहिए. अगर आप इन नियमों का पालन करते हैं तो ऐसे में आपके घर और जीवन में सुख समृद्धि का आगमन हो सकता है.

एंट्री गेट

जब एक फ्लैट का निर्माण किया जाता है तो ऐसे में अक्सर पूर्व या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में प्रवेश द्वार बनवाया जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार जब इन दिशाओं में प्रवेश द्वार बनवाया जाता है तो ऐसे में आपके जीवन में सकारात्मकता, शांति और सौभाग्य का आगमन होता है.

Also Read: कितनी भी खराब किस्मत को बेहतर बना सकते हैं नवरात्रि के दौरान अपनाए गए ये वास्तु के उपाय

Also Read: Vastu Tips: घर के बाथरूम में कभी भी न करें ये गलतियां, हो सकते हैं कंगाल

रोशनी और वेंटिलेशन

हमारे वास्तु शास्त्र में सूरज की रोशनी का भी काफी ज्यादा महत्व बताया गया है. ऐसा माना जाता है जाता है कि सूर्य की रोशनी में पॉजिटिव एनर्जी का सोर्स होता है. आपको हमेशा यह कोशिश करनी चाहिए कि जब आप एक नया फ्लैट खरीद रहे हैं तो ऐसे में खिड़की और दरवाजे उत्तर या फिर पूर्व दिशा में होनी चाहिए. इसी दिशा में आपको बालकनी भी बनवाना चाहिए.

किचन

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप किचन बनवाना चाहते हैं तो ऐसे में इसके लिए दक्षिण पूर्व कोने को सबसे सही बताया गया है. वहीं, गैस और स्टोव को रखने के लिए दक्षिण पूर्व दिशा को सबसे सही बताया गया है.

बेडरूम

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने बेडरूम को सेटअप कर रहे हैं तो ऐसे में दक्षिण पूर्व दिशा को सबसे उपयुक्त बताया गया है.

Also Read: Vastu Tips: पैसे गिनते-गिनते थक जाएंगे आप, दिवाली से पहले घर की इन दिशाओं को करें साफ

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola