ePaper

कितनी भी खराब किस्मत को बेहतर बना सकते हैं नवरात्रि के दौरान अपनाए गए ये वास्तु के उपाय

Updated at : 07 Oct 2024 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
कितनी भी खराब किस्मत को बेहतर बना सकते हैं नवरात्रि के दौरान अपनाए गए ये वास्तु के उपाय

Vastu Tips for Navratri: भले ही आपकी किस्मत कितनी ही खराब क्यों न हो. नवरात्रि के दौरान इन वास्तु टिप्स को अपनाकर आप इसे काफी हद तक बेहतर बना सकते हैं.

विज्ञापन

Navratri Vastu Tips for Luck: नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर से हो चुकी है. ऐसे में अगर आपको लगता है कि आपकी किस्मत काफी ज्यादा बुरी है तो इस बुरी किस्मत से छुटकारा पाने के लिए नवरात्रि से बेहतर कोई और समय हो ही नहीं सकता है. आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने घर और जीवन में एक बार फिर से खुशहाली वापस ला सकते हैं. वास्तु शास्त्र में बताये गए ये उपाय खराब से खराब किस्मत को सुधारने की शक्ति रखते हैं. तो चलिए वास्तु शास्त्र में बताये गए इन उपायों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

साफ-सफाई का रखें ध्यान

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने बुरे भाग्य को सुधारना चाहते हैं तो ऐसे में आपको नवरात्रि के दौरान आपको अपने घर की साफ़-सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए. कोशिश करें कि नवरात्रि के दौरान आपका घर किसी भी हालत में गंदा न रहे.

Also Read: Vastu Tips: घर के बाथरूम में कभी भी न करें ये गलतियां, हो सकते हैं कंगाल

Also Read: Vastu Tips: पैसे गिनते-गिनते थक जाएंगे आप, दिवाली से पहले घर की इन दिशाओं को करें साफ

मां लक्ष्मी के पैरों के चिन्ह

अगर आपके जीवन में आर्थिक तंगी या फिर समस्या चल रही है तो ऐसे में आपको नवरात्रि के समय अपने घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के पैरों के चिन्ह को जरूर लगना चाहिए. ऐसा करना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके धन में वृद्धि हो सकती है.

पानी से भरा बर्तन

अगर आपको अपने करियर में सक्सेस चाहिए तो ऐसे में आपको अपने घर या फिर ऑफिस के मेन गेट पर एक पानी से भरे बर्तन को रख देना चाहिए. आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि इस पानी में आप पीले और लाल फूल जरूर डालें.

ॐ का चिन्ह

अगर आपको लगता है कि आपके घर पर नकारात्मक ऊर्जा का वास है तो ऐसे में आपको अपने घर के मुख्य द्वार पर ॐ का चिन्ह बनवाना चाहिए. इस चिन्ह को आपको उत्तर या फिर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ जाता है.

Also Read: Vastu Tips: रुक गयी घर की तरक्की? अपनाएं वास्तु शास्त्र से जुड़े ये उपाय

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola