ePaper

Vastu Tips : भूल कर भी ना लगाएं हनुमान जी की यह तस्वीरें, हो जायेंगे बर्बाद

Updated at : 05 Feb 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips

Vastu Tips

Vastu Tips : घर में हनुमान जी की शांत और सौम्य मुद्रा वाली तस्वीरें लगाना वास्तु के अनुसार शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

Vastu Tips : हनुमान जी को शक्ति, भक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है. उनकी पूजा से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं और समृद्धि की प्राप्ति होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में हनुमान जी की कुछ खास तस्वीरें लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ सकता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ तस्वीरें आपके घर में कर्ज और आर्थिक संकट को बढ़ा सकती हैं. आइए जानते हैं उन तस्वीरों के बारे में जिन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए.

  • युद्ध करते हुए हनुमान जी: घर में हनुमान जी की ऐसी तस्वीर से बचना चाहिए जिसमें वे युद्ध करते हुए या राक्षसों का वध करते हुए दिखाए गए हों. इस तरह की तस्वीरों से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और यह परिवार में झगड़े और मतभेदों को बढ़ा सकती है.
  • उड़ते हुए हनुमान जी: वास्तु शास्त्र के अनुसार उड़ते हुए हनुमान जी की तस्वीर अस्थिरता और मानसिक उथल-पुथल का प्रतीक होती है. इस तरह की तस्वीर घर में लगाने से परिवार के सदस्य आर्थिक और मानसिक उतार-चढ़ाव का सामना कर सकते हैं.
  • राम और लक्ष्मण को कंधे पर बैठाए हनुमान जी: यह चित्र हनुमान जी की अस्थिरता को दिखाता है. घर में ऐसी तस्वीर को लगाने से घर के माहौल में असंतुलन पैदा हो सकता है और परिवार में तनाव का माहौल बन सकता है.
  • लंका दहन करते हुए हनुमान जी: लंका दहन करते हुए हनुमान जी की तस्वीर से बचना चाहिए क्योंकि इस तरह की तस्वीर घर में आग लगने का भय पैदा करती है और इससे घर में अशांति हो सकती है.
  • क्रोधित हनुमान जी: हनुमान जी की क्रोधित तस्वीर घर में लगाने से घर में मानसिक तनाव और अशांति फैल सकती है. यह परिवार के रिश्तों में खटास भी ला सकती है.

ऐसी तस्वीरें लगाएं घर में

घर में हनुमान जी की ऐसी तस्वीरें लगानी चाहिए जो शांत और सौम्य मुद्रा में हों. आप हनुमान जी का आशीर्वाद देते हुए, राम नाम का जाप करते हुए या भक्ति में लीन दिखाते हुए चित्रित कर सकते हैं. ऐसी तस्वीरें घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करती हैं और परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास करती हैं.

Also Read : Vastu Tips For Good Luck: इन 5 वास्तु टिप्स से बदलिए अपनी किस्मत, रातों-रात जीवन में आएगा बदलाव

Also Read : बदल जाएगी किस्मत: रसोई के ये मसाले बना सकते हैं आपको करोड़पति

Also Read : Vastu Tips : घर में लगाएं इन लकी पौधों को, चमक जाएगी आपकी किस्मत

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

    विज्ञापन
    Shinki Singh

    लेखक के बारे में

    By Shinki Singh

    10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

    Prabhat Khabar App :

    देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

    Download from Google PlayDownload from App Store
    विज्ञापन
    Sponsored Linksby Taboola