Vastu Tips: घर में हो रही पैसों और खुशियों की कमी? वास्तु के ये 5 उपाय बदल देंगे आपके हालात

Updated at : 27 Jan 2026 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for wealth happiness and prosperity

पैसे और खुशियों के लिए वास्तु के टिप्स AI generated image

Vastu Tips: घर में पैसों और खुशहाली की कमी आपको परेशान कर रही है? हो सकता है इसकी वजह मेहनत की नहीं, बल्कि घर में मौजूद छोटे-छोटे वास्तु दोष हों. वास्तु शास्त्र के कुछ आसान और असरदार उपाय अपनाकर आप अपने घर की निगेटिव एनर्जी को दूर कर सकते हैं और सुख, समृद्धि के साथ आर्थिक स्थिरता को भी अट्रैक्ट कर सकते हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन किया जाए तो इसके परिणाम काफी ज्यादा सुखद और समृद्ध होते हैं जबकि, अगर इन नियमों को नजरअंदाज किया जाए तो इसके परिणाम उतने ही ज्यादा अशुभ और परेशानियां लाने वाले हो सकते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय भी बताये गए हैं जिन्हें आपको उस समय अपनाना चाहिए जब आपके जीवन में खुशियों की या फिर पैसों की कमी हो रही हो. वास्तु शास्त्र के अनुसार कई बार ऐसा होने के पीछे मेहनत की कमी नहीं बल्कि वास्तु दोष भी कारण हो सकते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की सही दिशा और एनर्जी का बैलेंस ही घर में पैसे, सुख और खुशहाली लेकर आता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने घर और जीवन में सिर्फ पैसे ही नहीं बल्कि सुख और समृद्धि भी लेकर आ सकते हैं. तो चलिए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

मुख्य दरवाजे की दिशा और साफ-सफाई

हमारे वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य दरवाजे को एनर्जी और अवसर का प्रवेश द्वार भी बताया गया है. यह एक मुख्य कारण है कि आपको इसे हमेशा साफ, रोशन और अट्रैक्टिव बनाकर रखना चाहिए. अगर दरवाजे के सामने किसी भी तरह की रुकावट जैसे कि जूते-चप्पल, साइकिल या फिर भारी-भरकम सामान है तो उन्हें तुरंत वहां से हटा दें. अगर हो सके तो दरवाजे के पास छोटा सा खुशबूदार पौधा या फिर एक लैंप रखें. इस तरह की चीजें पैसों और पॉजिटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करने में मदद करते हैं.

यह भी पढ़ें: Vastu Shastra Secrets: अमीरों के घर में छुपे हैं वास्तु के ये 5 रहस्य, कम मेहनत में ज्यादा तरक्की का असली सीक्रेट

पैसे रखने की सही जगह

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पैसों को रखने के लिए सही जगह का चुनाव करना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. पैसों को हमेशा ही अलमारी या फिर लॉकर में उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ रखें. आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि इसमें किसी भी तरह की खाली जगह न छूटी हुई हो और न ही इसमें पुराने या फिर फटे हुए नोट रखे हुए हों. इसके अलावा आपको लॉकर को हमेशा बंद करके और सुलझाकर रखना चाहिए. यह छोटा सा उपाय घर और जीवन में पैसों की स्थिरता लेकर आता है.

किचन का सही वास्तु

वास्तु शास्त्र में किचन को समृद्धि का मुख्य केंद्र बताया गया है. किचन में हमेशा गैस-चूल्हे को उत्तर-पूर्व या फिर दक्षिण पूर्व दिशा में ही रखें. इसके अलावा इसे साफ और व्यवस्थित रखना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. वास्तु के अनुसार किचन में रखे खाली या फिर गंदे बर्तन पैसों के साथ-साथ खुशियों में भी रुकावट डालते हैं. वहीं, किचन में रखे फ्रेश फल, हरी सब्जियां और नमक-चीनी घर में पॉजिटिव एनर्जी को बूस्ट करने में मदद करते हैं.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: 24 घंटे में घर बन जाएगा पॉजिटिव एनर्जी का केंद्र, वास्तु के ये छोटे उपाय कर सकते हैं बड़े चमत्कार

उत्तर-पूर्व कोने का रखें खास ख्याल

घर के उत्तर-पूर्व कोने को हमेशा से ही पैसों और सुख का कोना माना जाता रहा है. यह एक मुख्य कारण है कि आपको इसे हमेशा ही साफ, हल्का और रोशन करके रखना चाहिए. घर के इस कोने में हल्के रंगों का इस्तेमाल करें, पेंटिंग रखें या फिर छोटे पौधे को रखें. इन चीजों को रखने से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ने लगती है और वहीं, अगर यह कोना गंदा या फिर बंद हो तो पैसों और खुशहाली में देखते ही देखते कमी आने लगती है.

निगेटिव एनर्जी से बचाव

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको आपको घर में कभी भी टूटे हुए फर्नीचर, पुराने जूते या फिर फटे-पुराने कपड़ों को इकठ्ठा नहीं करना चाहिए. ये सभी चीजें मिलकर घर में निगेटिव एनर्जी को बढ़ावा देते हैं. कई बार घर पर इन चीजों के होने की वजह से आपकी खुशहाली पर काफी बुरा और गहरा असर पड़ता है. इस बात का भी ख्याल रखें कि घर और सभी कमरों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखें. अगर हो सके तो अपने घर पर हल्की खुशुबू वाली माला, एक धूप या फिर रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: रात के समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? ज्यादातर लोग अनजाने में बुला रहे हैं परेशानियां

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola