Vastu Tips For Calendar Direction: नए साल में कैलेंडर लगाते समय इन नियमों का रखें ध्यान, घर में आएंगी खुशियां
Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Nov 2023 1:52 PM
Calendar Direction as Per Vastu: वास्तु शास्त्र के अनुसार, कैलेंडर लाते समय यदि कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए तो ये घर में नकारात्मकता ला सकता है. ऐसे में यदि आप भी साल 2024 का कैलेंडर खरीदने की सोच रहे हैं तो वास्तु के कुछ नियमों को जरूर ध्यान में रखें. आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में…
Calendar Direction as Per Vastu: नया साल शुरू होते ही लोग घर से पुराना कैलेंडर हटा कर नया कैलेंडर लगाते हैं. ताकि लोग वर्ष में आने वाले सभी व्रत-त्योहार के बारे में आसानी से पता कर सकें. अक्सर लोग नया कैलेंडर खरीदते समय तारीख, व्रत, त्योहार और छुट्टी को ही ध्यान में रखते हुए खरीदते हैं. जबकि वास्तु शास्त्र में कैलेंडर को लेकर कई खास नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना बहुत जरूरी माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, कैलेंडर लाते समय यदि कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए तो ये घर में नकारात्मकता ला सकता है. ऐसे में यदि आप भी साल 2024 का कैलेंडर खरीदने की सोच रहे हैं तो वास्तु के कुछ नियमों को जरूर ध्यान में रखें. आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में…
Also Read: Vastu Tips: वास्तु के अनुसार इस दिशा में क्रिसमस ट्री लगाना होता है बेहद शुभ
इन रंगों का कैलेंडर होता है शुभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, हरा, नीला, सफेद, गुलाबी और लाल रंग के कैलेंडर को घर में लगाना शुभ माना गया है. ये रंग घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं.
कैलेंडर के साथ न लगाएं ऐसी तस्वीरें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस बात का विशेष ख्याल रखें कि घर में जिस जगह पर कैलेंडर लगा रहे हैं, वहां युद्ध, खून-खराबे का दृश्य, पतझड़, सूखे पेड़ या अवसाद से जुड़ी तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है.
पुराने कैलेंडर के ऊपर न लगाएं नया कैलेंडर
पुराने कैलेंडर के ऊपर कभी भी नया कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए. वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है. वहीं यदि कैलेंडर फट गया है तो उसे तुरंत घर से निकाल फेंकना चाहिए.
घर की इस दिशा में लगाएं कैलेंडर
-
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कैलेंडर को हमेशा पूर्व दिशा, पश्चिम दिशा और उत्तर दिशा में ही लगाना चाहिए.
-
पूर्व दिशा को सूर्य की दिशा माना जाता है. इस दिशा में कैलेंडर लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है.
-
पश्चिम दिशा को भगवान शिव की दिशा माना जाता है. इस दिशा में कैलेंडर लगाने से कार्यों में सफलता मिलती है.
-
उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है. इस दिशा में कैलेंडर लगाने से धन लाभ मिलता है.
Also Read: Money Plant Vastu Tips: वास्तु दोष दूर करेगा मनी प्लांट, बस करें ये उपाय
इस दिशा में न लगाएं कैलेंडर
-
वास्तु शास्त्र की मानें तो कैलेंडर को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए. मान्यता है कि इससे घर के सदस्यों पर बुरा असर होता है.
-
वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन नियमों का पालन करके आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं. इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता आएगी.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










