ePaper

Vastu Tips: इन चीजों का हाथ से गिरना बेहद अशुभ है संकेत, बन जाएंगे राजा से रंक

Updated at : 30 Sep 2024 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips for home

Vastu Tips: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जो अगर आपके हाथ से छूटकर नीचे गिरती हैं तो यह संकेत देती हैं कि आपके जीवन में परेशानियां आने वाली हैं. आइए इस लेख के जरिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं-

विज्ञापन

Vastu Tips: देखा जाता है कि सभी लोग अक्सर जल्दबाजी में रहते हैं और इस जल्दबाजी में उनके हाथ से कुछ चीजें गिर जाती हैं, वैसे तो यह एक सामान्य बात है, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे बेहद अशुभ माना जाता है. इन चीजों का गिरना आपके जीवन में आने वाले संकट की ओर संकेत करता है. इसलिए इन्हें कभी भी नजरअंदाज करने की गलती न करें, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जो अगर आपके हाथ से छूटकर नीचे गिरती हैं तो यह संकेत देती हैं कि आपके जीवन में परेशानियां आने वाली हैं. आइए इस लेख के जरिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं-

दूध का गिरना अशुभ

आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार दूध को चंद्रमा का कारक माना गया है. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर गैस पर रखा दूध उबलकर नीचे गिर जाए या आपके हाथ से दूध का गिलास गिर जाए तो इसे शुभ नहीं माना जाता है. कहा जाता है कि दूध का गिरना आर्थिक परेशानियों की ओर संकेत करता है.

also read: Sabudana Fries Recipe for Fast: नवरात्रि के व्रत में स्वादिष्ट और…

काली मिर्च का जमीन पर गिरना अशुभ

अगर काली मिर्च आपके हाथ से गिर जाए तो इसे बहुत ही अशुभ संकेत माना जाता है. हाथ से काली मिर्च का बिखरना या गिरना नकारात्मकता को बढ़ावा देता है.

Black pepper

खाना का गिरना क्या संकेत देता है

कहते हैं कि खाना खाते समय या खाना परोसते समय खाने का गिरना वास्तु शास्त्र में बहुत ही शुभ माना जाता है और घर में दरिद्रता का संकेत देता है.

A dropped plate

also read: Navratri 2024: घटस्थापना के लिए प्रसाद बनाने की आसान विधि, पहले…

नमक


नमक हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है. नमक न केवल खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है बल्कि इसका सौभाग्य से भी गहरा संबंध माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कहा जाता है कि नमक को चंद्रमा और शुक्र का प्रतिनिधि माना जाता है. इसलिए कहा जाता है कि अगर आपके हाथ से नमक गिर जाए तो यह बहुत ही अशुभ होता है, इसका मतलब है कि आपके जीवन में परेशानियां आने वाली हैं.

Salt spilling

Trending Video

विज्ञापन
Bimla Kumari

लेखक के बारे में

By Bimla Kumari

I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola