वैलेंटाइन डे पर पति के लिए स्पेशल सरप्राइज आइडियाज, दिन बनेगा यादगार 

Updated at : 05 Feb 2026 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
Valentine's Surprise Idea For Husband

वैलेंटाइन डे पर पति को सरप्राइज देते हुए (AI IMAGE)

Valentine's Surprise Idea For Husband: वैलेंटाइन डे पर ऑफिस का काम करने के बाद जब आपके पति घर आए तब आप इन सरप्राइज आइडियाज से उनको खुश कर सकते हैं.

विज्ञापन

Valentine’s Surprise Idea For Husband: वैलेंटाइन डे पर हर कोई अपने पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल करना चाहता है. ऐसे में अगर आप भी शादी के बाद अपने पति के लिए सरप्राइज प्लान करने का सोच रही हैं तो इस आर्टिकल से आइडिया ले सकती हैं. पति हमेशा अपने ड्यूटी या काम के बाद रोजाना जब घर पर आते है तब उनके लिए हर दिन से कुछ अलग करना खास हो सकता है. तो आइए जानते हैं वैलेंटाइन डे पर पति को सरप्राइज देने के लिए कुछ बेस्ट आइडियाज. 

केक बनाएं 

वैलेंटाइन डे पर मार्केट से केक लाने के बजाय आप घर पर ही खुद के हाथों से केक बनाएं. इस केक पर उनके लिए “I Love You” या नाम लिखकर इसे और खास भी खास बना सकते हैं. ये सरप्राइज उन्हें एक बार में ही खूब पसंद आएगा और वे हमेशा के लिए इसे याद रखेंगे.

स्पेशल डिनर प्लान करें 

हमेशा के डिनर से अलग इस वैलेंटाइन डे पर आप पति के लिए स्पेशल डिनर प्लान करें. घर पर ही टेबल को कैंडल लाइट से सजाएं और फूलों का बुके रखें. इसके बाद आप दोनों एक साथ डिनर करें और साथ बिताए गए पलों को लेकर बात करें. 

रूम को सजाएं 

कमरे को गुलाब के फूलों, बैलून, फेयरी लाइट्स और खुशबूदार कैंडल्स से सजाएं. इसके बाद आप अपने पति को कमरे में आंख बंद करवाकर लाए और अचानक उनके आंख को खोलने बोलें, आपके द्वारा सजाएं गए सरप्राइज को देखकर उन्हें बहुत खुशी होगी. 

मनपसंद डिश तैयार करें 

पति की पसंदीदा डिश अपने हाथों से बनाएं. इसके बाद आप सारे डिश को अपने पति को प्यार से परोसकर खिलाएं. इससे आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा और यह दिन हमेशा के लिए याद रखेंगे. 

यह भी पढ़ें: Valentine’s Day Surprise Ideas For Partner: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को इन सरप्राइज आइडियाज से जताएं अपना प्यार

यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर बॉयफ्रेंड को दें गिफ्ट, ये आइडियाज जीत लेंगे दिल

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola