दांतों में फंस गया खाना तो टेबल पर न निकालें Toothpick, जानें क्या है सही Etiquette

Updated:
विज्ञापन

फाइन डाइनिंग के नियम

किसी अच्छे रेस्टोरेंट में खाने के दौरान अगर दांतों में खाना फंस जाए तो क्या करें? खुलेआम टूथपिक का इस्तेमाल करना सही है या नहीं? जानें फाइन डाइनिंग के जरूरी टेबल मैनर्स.

विज्ञापन

Dining Etiquette: किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जाना सिर्फ स्वादिष्ट खाना खाने तक सीमित नहीं होता. वहां बैठने, खाना खाने और खाने के बाद उठने तक कुछ बेसिक टेबल मैनर्स का ध्यान रखना भी जरूरी होता है. खासकर जब आप किसी बिजनेस मीटिंग, फैमिली डिनर या किसी खास मौके पर फाइन डाइनिंग के लिए गए हों.

विज्ञापन

ऐसे में एक आम सवाल यह है कि अगर खाना खाने के बाद दांतों में कुछ फंस जाए तो क्या टेबल पर बैठकर टूथपिक से उसे निकालना सही है? दरअसल, फाइन डाइनिंग में इस तरह की छोटी-छोटी बातों का भी ध्यान रखा जाता है.

टेबल पर बैठकर दांत कुरेदना सही है?

खाना खाने के बाद खुलेआम टूथपिक से दांत कुरेदना अच्छा टेबल मैनर्स नहीं माना जाता. भले ही आपके दांतों में खाना फंस गया हो, लेकिन टेबल पर बैठे दूसरे लोगों के सामने ऐसा करना उन्हें असहज कर सकता है. खासकर किसी औपचारिक डिनर या बिजनेस मीटिंग में इससे बचना बेहतर है.

दांतों में खाना फंस जाए तो क्या करें?

अगर दांतों में खाना फंस गया है और उसे निकालना जरूरी है, तो सबसे अच्छा तरीका है कि आप थोड़ी देर के लिए वॉशरूम चले जाएं. वहां आराम से शीशे के सामने दांत साफ कर सकते हैं. इससे आपकी परेशानी भी दूर हो जाएगी और साथ बैठे लोगों को भी असहज महसूस नहीं होगा.

टूथपिक का इस्तेमाल कैसे करें?

कई रेस्टोरेंट में खाने के बाद टूथपिक दी जाती है. इसका इस्तेमाल करना गलत नहीं है, लेकिन इसे सबके सामने इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. अगर बहुत जरूरत हो तो नैपकिन से मुंह को हल्का ढककर इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन फिर भी निजी जगह पर जाना ज्यादा बेहतर विकल्प है.

इन बेसिक टेबल मैनर्स का रखें ध्यान

खाना खाते समय मुंह बंद रखकर चबाएं और बहुत तेज आवाज न करें. नैपकिन का सही इस्तेमाल करें और मुंह साफ करने के लिए उसे रगड़ने के बजाय हल्के हाथ से इस्तेमाल करें. खाना खत्म होने के बाद कटलरी को प्लेट में व्यवस्थित तरीके से रखें. टेबल पर नाखून काटने, मेकअप करने या दांत साफ करने जैसे पर्सनल ग्रूमिंग के काम करने से भी बचें.

कुल मिलाकर, फाइन डाइनिंग का मतलब सिर्फ महंगे रेस्टोरेंट में खाना नहीं, बल्कि दूसरों की सुविधा और अपनी शालीनता का ध्यान रखना भी है.

यह भी पढ़ें: सोते-सोते मुस्कुराता है आपका नन्हा बच्चा? जानें क्या होती है इसके पीछे की असली वजह


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola