वैलेंटाइन डे को बनाएं यादगार, गर्लफ्रेंड के लिए चुनें ये सरप्राइज आइडियाज

Updated:
विज्ञापन
वैलेंटाइन डे को बनाएं यादगार, गर्लफ्रेंड के लिए चुनें ये सरप्राइज आइडियाज

Valentine’s Day Surprise Ideas For Girlfriend: इस वैलेंटाइन अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड के लिए कुछ स्पेशल करना चाहते हैं तो इन सरप्राइज आइडियाज को जरूर ट्राई करें.

विज्ञापन

Valentine’s Day Surprise Ideas For Girlfriend: वैलेंटाइन डे हर बॉयफ्रेंड चाहता है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को ऐसा सरप्राइज दे, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाए. अगर आप भी सोच रहे हैं कि वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को कैसे सरप्राइज दें, तो इस आर्टिकल में हम आपको कुछ बेस्ट आइडियाज बताने जा रहे हैं. 

मिडनाइट केक सरप्राइज 

वैलेंटाइन डे की रात ठीक 12 बजे अपनी गर्लफ्रेंड के लिए केक सरप्राइज प्लान करें. जैसे ही घड़ी 12 बजाए, हल्की लाइट्स, कैंडल और रोमांटिक म्यूजिक के साथ केक लेकर उनके पास जाएं. केक के साथ एक छोटा सा गिफ्ट और हाथ से लिखा लव नोट दें. ये रोमांटिक मिडनाइट सरप्राइज उन्हें बहुत स्पेशल फील कराएगा. 

वीडियो मैसेज सरप्राइज 

अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड से दूर है तो उनके लिए आप इस वैलेंटाइन डे पर एक वीडियो मैसेज बना सकते हैं. इसमें आप अपनी गर्लफ्रेंड के लिए प्यार भरे शब्द बोल सकते हैं, पुरानी यादें याद कर सकते हैं या फिर अपनी फीलिंग्स खुलकर जाहिर कर सकते हैं. अगर आप अपनी बातें अच्छे से नहीं जाहीर कर पाते तब भी ये सरप्राइज आपके लिए बेस्ट होगा. 

ज्वेलरी सरप्राइज 

ज्वेलरी हर लड़की को पसंद होता है. वैलेंटाइन डे पर एक प्यारी सी रिंग, नेकलेस या ब्रेसलेट ले सकते हैं. आप अपनी गर्लफ्रेंड को किसी जगह पर बुलाएं फिर उनकी आंखों को बंद करके हाथ में उनके लिए लिया ज्वेलरी रखें इसके बाद उनकी आंखों को खोल दें इस सरप्राइज को देखकर आपकी गर्लफ्रेंड को बहुत अच्छा लगेगा. 

उन्हें बिना बताए मूवी का प्लान 

अगर आपकी गर्लफ्रेंड को मूवी देखना पसंद है, तो उन्हें बिना बताए मूवी का प्लान बनाएं. उनकी फेवरेट मूवी या रोमांटिक फिल्म चुनें और सीधे उन्हें सरप्राइज दें. मूवी के बाद डिनर या कॉफी डेट प्लान करके इस दिन को और भी यादगार बनाया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: Valentine’s Day Surprise Ideas For Partner: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को इन सरप्राइज आइडियाज से जताएं अपना प्यार

यह भी पढ़ें: Valentine’s Day Special Red Velvet Cake: वैलेंटाइन डे को बनाएं खास, घर पर बनाएं सॉफ्ट और क्रीमी रेड वेलवेट केक

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola