Valentine's WeeK 2023: रोज डे से लेकर वैलेंटाइन डे, यहां देखें वैलेंटाइन्स वीक की लिस्ट

Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Feb 2023 6:40 AM

विज्ञापन

Valentine's WeeK 2023: वैलेंटाइन्स वीक की शुरुआत आज 7 फरवरी यानी रोज डे से हो रही है, जो 14 फरवरी तक चलेगी. तो आइए जानें कि वैलेंटाइन वीक में किस दिन कौन-सा डे है.

विज्ञापन

Valentine’s WeeK 2023: आज से वैलेंटाइन वीक की शुरूआत हो गई है. वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है. हालांकि, इसकी शुरुआत 7 फरवरी यानी रोज डे से हो जाती है, जो 14 फरवरी तक चलता है. तो आइए जानें कि वैलेंटाइन वीक में किस दिन कौन-सा डे है.

7 फरवरी- रोज डे (Rose Day 2023)

यह वैलेंटाइन वीक का सबसे पहला दिन होता है. इस दिन लोग अपने पार्टनर को गुलाब देकर प्यार का इजहार करते हैं. लोग इस दिन एक-दूसरे को लाल गुलाब देते हैं जो कि प्रेम का प्रतीक माना जाता है.

8 फरवरी- प्रपोज डे (Propose Day 2023)

यह वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन होता है. इस दिन लोग जिसे पसंद करते हैं उसे प्रपोज करते हैं और  बताते है कि वह उन्हें कितना चाहते हैं. कपल्स के लिए यह दिन काफी खास होता है. क्योंकि इस दिन उन्हें एक-दूसरे की भावनाओं का पता चलता है.

9 फरवरी- चॉकलेट डे (Chocolate day 2023)

इस दिन लोग अपने पार्टनर को उनकी फेवरेट चॉकलेट गिफ्ट करते हैं. आजकल मार्केट में अलग-अलग डिजाइन और फ्लेवर की चॉकलेट मिलती हैं. इस दिन चॉकलेट देकर लोग अपने पार्टनर को बताते हैं कि वह उनसे कितना प्यार करते हैं.

10 फरवरी- टेडी डे (Teddy Day 2023)

युवाओं के बीच टेडी डे का काफी महत्व होता है. वैलेंटाइन वीक शुरू होते ही मार्केट में कई तरह के छोटेऔर बड़े टेडी मिलने लगते हैं. ऐसे में इस दिन आप भी अपने पार्टनर को कोई भी क्यूट टेडी गिफ्ट कर सकते हैं.

11 फरवरी- प्रॉमिस डे (Promise Day 2023)

इस दिन लोग अपने पार्टनर से जिंदगी भर साथ रहने और प्यार करने का वादा करते हैं, जिससे लोगों के बीच रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होता है. और ये वादा ही दो दिलों को जोड़ कर रखता है.

12 फरवरी- हग डे (Hug Day 2023)

प्यार में स्पर्श भी काफी मायने रखता है. स्पर्श के जरिए भी आप पार्टनर को प्यार जता सकते हैं. कई बार बोली गई बातों से ज्यादा स्पर्श मायने रखता है. ऐसे में आप पार्टनर को झप्पी देकर भी अपने दिल का हाल बयां कर सकते हैं.

13 फरवरी- किस डे (Kiss Day 2023)

प्यार में मिला पहला किस हर इंसान को याद रहता है. आप किस के जरिए भी पार्टनर से प्यार का इजहार कर सकते हैं. किस प्यार की अभिव्यक्ति का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है. इस दिन आप साथी के माथे को चूमकर, उसके हाथों को चूमकर या उसके होठों को चूमकर अपना प्यार जता सकते हैं.

14 फरवरी- वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day 2023)

ये दिन कपल्स के लिए काफी खास होता है. इस दिन कपल्स एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बीताते हैं और एक-दूसरे के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं या कहीं घूमने जाते हैं. साथ ही लोग इस दिन अपने पार्टनर को गिफ्ट्स भी देते हैं. इस दिन आप अपने पार्टनर को लंच या डिनर पर ले जा सकते हैं. या फिर उनकी पसंद की कोई डिश बनाकर उन्हें खुश कर सकते हैं. इससे पूरे साल आपके पार्टनर को ये दिन याद रहेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola