ePaper

Tulsi Remedies For Wealth : आपके घर में भी होगी पैसों की बारिश, अपनाएं तुलसी के यह अचूक उपाय

Updated at : 15 Jan 2025 1:29 PM (IST)
विज्ञापन
Tulsi Remedies For Wealth

Tulsi Remedies For Wealth

Tulsi Remedies For Wealth : आज हम आपको बताएंगे कि कैसे तुलसी के 4 खास उपाय कर आप मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं.

विज्ञापन

Tulsi Remedies For Wealth : अगर आप भी आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं और आपके घर में पैसा नहीं बचता है तो तुलसी के कुछ सरल उपाय आपकी मदद कर सकते हैं. तुलसी के पौधे का न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि इसके आध्यात्मिक और ज्योतिषीय लाभ भी अत्यधिक प्रभावी होता हैं. ऐसा माना जाता है कि तुलसी का पौधा घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कैसे तुलसी के 4 खास उपाय आपके घर में धन लाभ करा सकती है.

आर्थिक समस्याओं का समाधान

यदि आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं तो शुक्रवार के दिन तुलसी के पौधे की मिट्टी को एक लाल रेशमी कपड़े में बांधकर उसे माता लक्ष्मी के चरणों में रखें. पूजा करें और इस पोटली को अपनी तिजोरी में रख दें. यह उपाय धन की स्थिरता को बनाए रखने में सहायक होता है और धन की बेवजह बर्बादी को रोकता है.

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का उपाय

शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा करते समय उन्हें तुलसी की मंजरी अर्पित करें. यह उपाय आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद करता है. अगर विवाह में कोई रुकावट आ रही हो तो दूध में तुलसी की मंजरी मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं. इससे विवाह संबंधित समस्याएं दूर हो सकती हैं.

Also Read : Vastu Tips : वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में ये काम करने से होती है पैसों की बारिश

सूखी तुलसी का उपयोग

यदि तुलसी का पौधा सूख चुका है तो उसकी जड़ को फेंकने की बजाय उसे लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें. यह उपाय धन के अपव्यय को रोकता है. इसके अलावा इस पोटली को घर के मुख्य द्वार पर भी बांध सकते हैं जिससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती और घर में सुख-शांति बनी रहती है.

पूजा के दौरान विशेष ध्यान

तुलसी की पूजा करते समय उसके चारों ओर लाल धागा बांधना शुभ माना जाता है जो समृद्धि और शुभता का प्रतीक होता है. स्नान के बाद तुलसी की जड़ को गंगाजल से धोकर इसे लाल कपड़े में बांधकर घर के उचित स्थान पर रखें.

Also Read :Vastu tips : क्या आप भी घर में इन 3 जगहों पर रखते हैं पैसा? तो हो जाएं सावधान, हो सकता है बड़ा नुकसान

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola