ePaper

Odisha Tourism: अपनी अनोखी संबलपुरी साड़ियों के लिए मशहूर है यह शहर

Updated at : 19 Jul 2024 3:08 PM (IST)
विज्ञापन
Sambalpuri Silk Saree

Sambalpuri Silk Saree

Odisha Tourism: ओडिशा की संबलपुरी साड़ियां विश्व विख्यात हैं. हाथों से बनाई गई संबलपुरी साड़ी अपने खूबसूरत और आकर्षक डिजाइन के लिए जानी जाती हैं. तो चलिए आज आपको बताते हैं क्यों खास है संबलपुर शहर.

विज्ञापन

Odisha Tourism: ओडिशा राज्य अपने प्राचीन मंदिरों से लेकर खूबसूरत झील और पहाड़ समेत कई पर्यटन स्थलों के लिए मशहूर है. यहां स्थित प्राचीन मंदिर अद्भुत वास्तुकला का उदाहरण है. ओडिशा राज्य अपने पर्यटन स्थलों के लिए विश्व विख्यात है. हर साल लाखों की संख्या में लोग ओडिशा घूमने आते हैं. यहां के कई शहर भी अपने समृद्ध पर्यटन के कारण दुनियाभर में मशहूर हैं. ओडिशा के इन्हीं प्रमुख पर्यटन केंद्रों में से एक है संबलपुर. यह शहर अपनी खूबसूरत साड़ियों के लिए प्रसिद्ध है. अगर आपने भी ओडिशा घूमने का प्लान बनाया है, तो जरुर विजिट करें संबलपुर शहर.

Odisha Tourism: क्यों खास है संबलपुर शहर

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से लगभग 275 किमी दूर स्थित है संबलपुर शहर. सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्थलों और प्राचीन मंदिरों से समृद्ध संबलपुर शहर ओडिशा का प्रमुख पर्यटन केंद्र है. इस शहर का नाम अपनी अधिष्ठात्री देवी समलेश्वरी के नाम पर संबलपुर पड़ा. पर्यटन की दृष्टि से संबलपुर शहर काफी मशहूर है. यहां के कपड़ा उद्योग और प्राचीन मंदिरों को देखने सैलानी दूर-दूर से संबलपुर पहुंचते हैं. संबलपुर शहर धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के साथ प्राकृतिक सौंदर्य से भी समृद्ध है. यही कारण है प्रकृति प्रेमी सैलानी से लेकर इतिहास प्रेमी पर्यटक तक हर कोई संबलपुर शहर घूमने जरूर आता है. अपने शिल्पकला और हस्तशिल्प उत्पादों के लिए प्रसिद्ध यह शहर विश्व भर के कला प्रेमियों को भी अपनी ओर खींचता है. संबलपुर में मौजूद प्राचीन मंदिर संस्कृति, आस्था और कला का अद्भुत मिश्रण है. यहां मौजूद संबलेश्वरी देवी मंदिर, मां घंटेश्वरी मंदिर और हुमा मंदिर, इस शहर को धार्मिक यात्रा के लिए उपयुक्त बनाते हैं. यहां बड़ी संख्या में सैलानी घूमने, भगवान के दर्शन करने और उद्योग देखने आते हैं. संबलपुर शहर ओडिशा का खास पर्यटन केंद्र है.

Also Read: Jharkhand Tourism: स्टील सिटी में घूमने की है चाह, तो आ जाइए ये प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

Odisha Tourism: जानिए क्यों मशहूर है संबलपुरी साड़ी

अपने कपड़ा उद्योग के लिए प्रसिद्ध ओडिशा का संबलपुर शहर खूबसूरत संबलपुरी साड़ियों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है. यहां की टाई-एंड-डाई इक्कत कला की दुनिया दीवानी है. बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक इन साड़ियों के बनने से लेकर बिकने तक की प्रक्रिया देखने संबलपुर आते हैं. संबलपुरी साड़ियों की खासियत है कि ये मशीनों से नहीं बल्कि हाथों से बनाई जाती है. जीआई टैग से नवाजी गई इस खूबसूरत साड़ी को बनाने में कई सप्ताह का समय लग जाता है. संबलपुरी साड़ियों में बने ओडिया संस्कृति के अंग माने जाने वाले-शंख, चक्र और फूल, इसे खास बनाते हैं. ‘बंधकला’ की पारंपरिक शिल्पकला में बनी ये साड़ियां विश्व प्रसिद्ध हैं. अपनी खूबसूरती और अनोखी डिजाइन के लिए प्रसिद्ध संबलपुरी साड़ियां काफी महंगी होती हैं. संबलपुर आने वाले सैलानी कोशिश करते हैं कि संबलपुरी साड़ी जरूर खरीदें. संबलपुरी साड़ी ओडिशा के संस्कृति का प्रतीक है.

Also Read: Jharkhand Tourism: पंचेत बांध से लेकर तोपचांची झील तक मशहूर हैं धनबाद की ये जगहें

जरूर देखें: https://youtu.be/8O0mB9RjJfo?si=-hPewhJ9gDXwSz2l

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola