ePaper

Ancient Universities of India: इन प्राचीन विश्वविद्यालयों ने भारत को वैश्विक स्तर पर बनाया था शिक्षा का केंद्र

Updated at : 05 Aug 2024 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
Ancient Universities of India

Ancient Universities of India

Ancient Universities of India: प्राचीन काल का गौरव रहे सालों पुराने विश्वविद्यालयों के अवशेष भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों के रूप में प्रसिद्ध है. ये प्राचीन विश्वविद्यालय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक्सप्लोर करने के लिए खास है.

विज्ञापन

Ancient Universities of India: भारत का इतिहास काफी समृद्ध और गौरवशाली रहा है. जिस देश के विद्यार्थी आज के समय में विदेशों में जाकर उच्च शिक्षा लेने को प्राथमिकता दे रहे हैं. इस भारत में प्राचीन काल में जापान, चीन, इंडोनेशिया, तुर्की सहित अन्य देशों से लोग शिक्षा ग्रहण करने आते थे. भारत के कई सौ साल पुराने प्राचीन विश्वविद्यालयों का ढंका पूरी दुनिया में बजता था. लेकिन अब प्राचीन भारत के इसी समृद्ध इतिहास के केवल अवशेष बचे हैं. भारत के गौरवशाली इतिहास के प्रमाण इन विश्वविद्यालयों के खंडहर पर्यटन स्थल के रूप में दुनियाभर में मशहूर हैं. अगर आपको भी ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर करने में रुचि है तो जरूर विजिट करें ये जगहें:

नालंदा विश्वविद्यालय

Nalanda University India ruins
Nalanda university india ruins

भारत के बिहार राज्य के नालंदा जिले में नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष मौजूद हैं. यह प्राचीन विश्वविद्यालय अपने समृद्ध विरासत और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है. इस विश्वविद्यालय के अवशेषों को नालंदा पुरातत्व संग्रहालय में संग्रहित कर रखा गया है. इस विश्वविद्यालय की स्थापना 5वीं सदी में हुई थी, जिसे 13वीं सदीं में जलाकर नष्ट कर दिया गया था. यह विश्वविद्यालय पुराने समय में पूरी दुनिया में उच्च शिक्षा का केंद्र हुआ करता था. नालंदा महाविहार में मिले अवशेषों से नालंदा विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास का पता चलता है. यहां आकर आपको इतिहास से जुड़ी कई बातों की जानकारी मिलेगी. नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर इतिहास प्रेमी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है.

Also Read: Bihar Tourism: “सिल्क सिटी” भागलपुर है कई मायनों में खास, जानिए विशेषता

तक्षशिला विश्वविद्यालय

Ruins of Ancient Takshila University
Ruins of ancient takshila university

भारत के इतिहास में तक्षशिला विश्वविद्यालय का उल्लेख शिक्षा के उच्च केंद्र के रूप में किया जाता है. इस विश्वविद्यालय में दुनियाभर से आए लगभग 10,000 से अधिक विद्यार्थी पढ़ते थे. आयुर्वेद विधि शास्त्र के लिए मशहूर इस विश्वविद्यालय में चिकित्सा शास्त्र की भी पढ़ाई होती थी. इस विश्वविद्यालय से बिम्बिसार और अजातशत्रु जैसे महान राजाओं ने शिक्षा ग्रहण की थी. इस विश्वविद्यालय में जैन और बौद्ध धर्म का विशेष प्रभाव था. वर्तमान में तक्षशिला विश्वविद्यालय के अवशेष पाकिस्तान में मौजूद हैं.

Also Read: India Tourism: 15 अगस्त की छुट्टी में फैमिली के साथ घूमने के लिए आकर्षक हैं ओडिशा की ये जगहें

विक्रमशिला विश्वविद्यालय

Ruins of Vikramshila, Bhagalpur
Ruins of vikramshila, bhagalpur

प्राचीन भारत के वैभवशाली विश्वविद्यालयों में नालंदा और तक्षशिला विश्वविद्यालय के साथ विक्रमशिला विश्वविद्यालय का भी जिक्र मिलता है. बिहार के भागलपुर जिले में स्थित विक्रमशिला विश्वविद्यालय का निर्माण पाल वंश के राजा धर्मपाल ने करवाया था. इस विश्वविद्यालय में कई देशों से विद्यार्थी पढ़ने आते थे. इस विश्वविद्यालय में बौद्ध धर्म का विशेष प्रभाव था. बख्तियार खिलजी नाम के आक्रमणकारी ने विक्रमशिला विश्वविद्यालय को नष्ट कर दिया था. मगर आज भी इसके अवशेष देखने आप भागलपुर जा सकते हैं. विक्रमशिला के खंडहर इतिहास में रुचि रखने वाले सैलानियों के लिए बेहतरीन है.

Also Read: International Tourism: कम समय में कर सकते हैं विदेश की सैर, चले आइए ये मशहूर जगहें

जरूर देखें:

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola