ePaper

International Tourism: इस देश में दिखती है भारतीय संस्कृति की झलक, जानिए क्या है खास

Updated at : 26 Jul 2024 11:24 AM (IST)
विज्ञापन
Indonesia

Indonesia

International Tourism: पूरी दुनिया के प्राचीन और समृद्ध संस्कृतियों में से एक है भारतीय संस्कृति. इस संस्कृति में समाहित अध्यात्म और विज्ञान का अनोखा मिश्रण इसे श्रेष्ठ बनाता है. तो आइए जानते हैं कैसे इंडोनेशिया की संस्कृति में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती है.

विज्ञापन

International Tourism: विश्व की प्राचीन और समृद्ध संस्कृतियों में से एक है भारतीय संस्कृति. भारत की कला, साहित्य, भोजन, संगीत, परंपरा और रीति-रिवाज इसकी संस्कृति का अंग है. भारत की संस्कृति में आध्यात्मिकता के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण का अनोखा समावेश देखने को मिलता है. इसकी यही खूबी इसे श्रेष्ठ बनाती है. भारत के अलावा पूरी दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां की संस्कृति में आपको भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती है. अगर आपको भी विभिन्न देशों में मिलती भारतीय संस्कृति की झलक देखने में रुचि है. तो आपके लिए खास है इंडोनेशिया.

इंडोनेशिया एक ऐसा देश है जहां विविध संस्कृतियों वाले प्राचीन देश भारत की संस्कृति का असर देखने को मिलता है. मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया में रह रहे मुसलमानों का मानना है कि उनके पूर्वज हिंदू थे. इस कारण वह अपने बच्चों के हिंदू नाम रखते हैं. इंडोनेशिया के नेशनल एंबलम से लेकर प्रमुख पर्यटन केंद्र बाली तक हर जगह आपको भारतीय संस्कृति की झलक नजर आएगी.

इंडोनेशिया का नेशनल एंबलम है गरुड़

गरूड़ पक्षी का जुड़ाव भारतीय संस्कृति में अध्यात्म से है. गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन माना जाता है,जो त्रिदेवों में से एक है. हिंदू पौराणिक ग्रंथ रामायण में भी गरुड़ पक्षी का उल्लेख है. वही गरुड़ पक्षी इंडोनेशिया का राष्ट्रीय प्रतीक है, जिसे वहां शक्ति और ताकत का प्रतीक माना जाता है. इस तरह इंडोनेशिया के राष्ट्रीय प्रतीक का भारतीय संस्कृति से सीधा संबंध है.

Also Read: International Tourism: मॉनसून में कम पैसे में करना चाहते हैं इंटरनेशनल टूर, तो जरुर आएं ये फेमस जगहें

भारतीय संस्कृति का परिचायक बाली द्वीप

इंडोनेशिया का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बाली द्वीप भारतीय संस्कृति से सराबोर है. बाली में भगवान विष्णु की विश्व भर में मौजूद सबसे ऊंची मूर्ति स्थापित है जो गरुड़ पक्षी पर विराजमान है. इसकी ऊंचाई करीब 121 मीटर है. यह जगह विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और हिंदुओं की पसंदीदा जगह है. इस तरह बाली द्वीप लोगों को इंडोनेशिया में बसे भारतीय संस्कृति से परिचय कराता है.

इंडोनेशिया में रामलीला है प्रसिद्ध

इंडोनेशिया में भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग माने जाने वाले रामायण का गहरा प्रभाव है. इस देश के कई इलाकों में राम कथा की नक्काशी वाले पत्थर और रामायण के अवशेष भी मिलते हैं. यहां के लोगों में रामायण के प्रति काफी आस्था देखने को मिलती है. इंडोनेशिया में रामलीला का मंचन भी काफी प्रसिद्ध है.

Also Read: International Tourism: इंटरनेशनल वेकेशन पर जाने में वीजा कर रहा परेशान, तो आ जाइए ये वीजा फ्री देश

राजधानी जकार्ता में मौजूद हैं कई प्राचीन हिंदू मंदिर

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में मौजूद भगवान राम सहित कई हिंदू देवी-देवताओं को समर्पित मंदिर है. जो इस देश की संस्कृति को भारत की संस्कृति से जोड़ने का काम करती हैं. यहां मौजूद कुछ प्रमुख हिंदू मंदिरों में शामिल हैं – मुस्तिका पुरा धर्म, पुरा विद्या मंडल, विद्या धर्म सिबुबुर मंदिर आदि.

यहां के नोट में विराजमान हैं भगवान गणेश

इंडोनेशिया में भगवान गणेश को कला, विज्ञान और शिक्षा का देवता माना जाता है. यही कारण है यहां उपयोग किए जाने वाले नोटों में आपको भगवान गणेश की छवि छपी हुई दिखेगी. भारत में भी भगवान गणेश के प्रति लोगों में अपार आस्था और श्रद्धा है.

इंडोनेशिया भारतीय पर्यटकों के लिए घूमने और विदेशी भूमि पर भारतीय संस्कृति की झलक देखने के लिए शानदार जगह है.

Also Read: International Tourism Day 2023: कभी उत्तर प्रदेश के फेमस डैम घूमा क्या? यहां देखिए फोटो

जरूर देखें:

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola