ePaper

International Tourism: मॉनसून में कम पैसे में करना चाहते हैं इंटरनेशनल टूर, तो जरुर आएं ये फेमस जगहें

Updated at : 22 Jul 2024 10:47 AM (IST)
विज्ञापन
International Tourism: मॉनसून में कम पैसे में करना चाहते हैं इंटरनेशनल टूर, तो जरुर आएं ये फेमस जगहें

International Destinations to visit in Monsoon

International Tourism: कम खर्चे में इंटरनेशनल डेस्टिनेशन घूमने का मौका लेना चाहते हैं. तो यह माॅनसून आपके लिए खास होने वाला है. आइए जानते हैं ऐसी जगहों के बारे में जहां आप सस्ते में सैर कर सकते हैं.

विज्ञापन

International Tourism: बारिश का सुहाना मौसम कई लोगों का पसंदीदा होता है. इस मौसम में अकसर लोग बाहर घूमने और छुट्टियां मनाने का प्लान बनाते हैं. सभी चाहते हैं कि जिंदगी में एक बार विदेश यात्रा करें, लेकिन बजट की कमी के कारण वो यह पूरा नहीं कर पाते. ऐसे में मॉनसून का यह मौसम होने वाला है आपके लिए खास जिसमें आप कम खर्चे में विदेश यात्रा का आनंद उठा सकते हैं. माॅनसून के दौरान बारिश के कारण हवाई यात्रा से लेकर होटल और रेस्टोरेंट तक का किराया कम हो जाता है. अगर आप भी कम बजट में माॅनसून में कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये इंटरनेशनल डेस्टिनेशन्स होगी आपके लिए खास:

दुबई

Dubai
Dubai

माॅनसून में घूमने के लिए सबसे अच्छी विदेशी जगह है दुबई. यहां आपको घूमने के लिए लोकल बस, टैक्सियां और मेट्रो आसानी से मिल जाएंगे. दुबई का मिरेकल गार्डन, बुर्ज खलीफा, शॉपिंग मॉल, म्यूजियम और बुर्ज अल अरब घूमने के लिए शानदार जगहें हैं. दुबई में आप परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं.

Also Read: International Tourism: इंटरनेशनल वेकेशन पर जाने में वीजा कर रहा परेशान, तो आ जाइए ये वीजा फ्री देश

मालदीव

Maldives
Maldives

माॅनसून के मौसम में समुद्र के किनारे का नजारा काफी खूबसूरत हो जाता है. ऐसे में मालदीव समुद्र तट के शौकीन लोगों के लिए सबसे पसंदीदा जगह है. बारिश के मौसम में यहां रहना काफी सस्ता हो जाता है. मालदीव के बीच पर चारों ओर समुद्र का नीला नजारा बेहद आकर्षक दिखाई पड़ता है. यही कारण है विदेश यात्रा के लिए मालदीव पर्यटकों की खास जगह है.

इंडोनेशिया

Indonesia
Indonesia

इंडोनेशिया अपने सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है. बारिश के मौसम में इस जगह की खूबसूरती बढ़ जाती है. यहां रहना और घूमना भी सस्ता हो जाता है. यहां आप बिना किसी परेशानी के शांति और सुकून के पल बिता सकते हैं. माॅनसून के दौरान कम बजट में ट्रैवल करने के लिए इंडोनेशिया परफेक्ट डेस्टिनेशन है.

Also Read: International Tourism Day 2023: कभी उत्तर प्रदेश के फेमस डैम घूमा क्या? यहां देखिए फोटो

सिंगापुर

Singapore
Singapore

माॅनसून सिंगापुर घूमने के लिए बेहतरीन मौसम है. यह दुनिया के हरे भरे देशों में से एक है, जहां घूमने के लिए कई जगहें हैं. यहां मरीना बे से लेकर सेंटोसा द्वीप पर मौजूद मॉर्डन आर्ट और आर्किटेक्चर तक पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. सिंगापुर का यूनिवर्सल स्टूडियो भी घूमने के लिहाज से काफी शानदार जगह है.

मलेशिया

Malaysia
Malaysia

मलेशिया अपनी खूबसूरती के लिए लोगों की पसंदीदा जगह रहा है. मॉनसून के मौसम में यहां ट्रैवल करना काफी सस्ता हो जाता है. यहां आपको रूकने लिए ₹300/- से शुरू होने वाले गेस्ट हाउस या हॉस्टल आसानी से मिल जाएंगे.

Also Read: Cheapest International Destination: नेपाल घूमना है बेहद सस्ता, जेब में होने चाहिए बस इतने रूपये

जरूर देखें:

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola