ePaper

India Tourism: 15 अगस्त पर बना रहे हैं घूमने का प्लान तो चले आइए राजस्थान

Updated at : 07 Aug 2024 4:09 PM (IST)
विज्ञापन
Must visit places in Rajasthan

Must visit places in Rajasthan

India Tourism: राजस्थान राज्य अपने राजपूताना वास्तुकला में बने भव्य महलों, किलों और ऐतिहासिक जगहों के लिए प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है. ये विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भारत के गौरवशाली इतिहास का प्रमाण है. तो चलिए आज आपको बताते हैं राजस्थान में मौजूद कुछ प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में.

विज्ञापन

India Tourism: साल 2024 में स्वतंत्रता दिवस के दिन मिलने वाली छुट्टी पर लॉन्ग वीकेंड पड़ने वाला है. ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों और परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए खास रहेगा राजस्थान. राजस्थान में कई ऐसी ऐतिहासिक जगहें हैं, जो घूमने के लिए काफी शानदार हैं. राजस्थान के ऐसे ही कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल हैं:

जंतर-मंतर

Jantar Mantar, Rajasthan
Jantar mantar, rajasthan

जंतर-मंतर राजस्थान का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जो जयपुर में स्थित है. राजपूत वास्तुकला में बने इस उत्कृष्ट इमारत को महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय के कार्यकाल में बनाया गया था. 15 अगस्त की छुट्टी पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए जंतर मंतर एक बेहतरीन जगह है. यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल इस प्रसिद्ध पर्यटन स्थल को देखने हर साल लाखों पर्यटक जयपुर आते हैं.

Also Read: India Tourism: गोवा के ये प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है पर्यटकों की पसंद, जानिए क्यों है खास

हवा महल

Hawa Mahal, Jaipur
Hawa mahal, jaipur

राजस्थान में घूमने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है हवा महल. इस महल का निर्माण महाराजा सवाई प्रताप सिंह द्वितीय ने अपनी महारानी के लिए विशेष तौर पर करवाया था. 1799 में बना यह पांच मंजिला इमारत अपनी खूबसूरत नक्काशी और छोटी-छोटी खिड़कियों के लिए दुनिया भर में मशहूर है. हवा महल भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक घूमने आते हैं.

सिटी पैलेस

City Palace, Rajasthan
City palace, rajasthan

जयपुर का सिटी पैलेस राजस्थान के पर्यटन में अहम भूमिका निभाता है. सिटी पैलेस एक ऐतिहासिक इमारत है, जो जयपुर के शाही परिवार का निवास स्थान हुआ करता था. यह शाही महल भारतीय, मुगल और यूरोपियन स्थापत्य कला का अद्भुत मिश्रण है, जो देश-विदेश के पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र है. इस आलीशान सिटी पैलेस में एक संग्रहालय भी मौजूद है, जो भारत के समृद्ध इतिहास की झलक दिखाता है. सिटी पैलेस एक भव्य संरचना है, जिसमें कई महल और मंदिर शामिल हैं.

Also Read: India Tourism: 15 अगस्त की छुट्टी में फैमिली के साथ घूमने के लिए आकर्षक हैं ओडिशा की ये जगहें

विजय स्तंभ

Vijay Stambh, Rajasthan
Vijay stambh, rajasthan

विजय स्तंभ राजपूतों के शौर्य और वीरता का प्रतीक है, जो चित्तौड़गढ़ किले के अंदर मौजूद है. इस विजय स्तंभ का निर्माण महाराणा कुम्भा द्वितीय ने 1448 में करवाया था. यह स्तंभ राजपूतों के गौरव के रूप में जाना जाता है, जिसकी ऊंचाई करीब 37 मीटर और चौड़ाई 14.5 मीटर है. लाल संगमरमर से बना विजय स्तंभ राजस्थान के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है, जहां आप अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं.

चित्तौड़गढ़ किला

Chittorgarh Fort, Rajasthan
Chittorgarh fort, rajasthan

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में मौजूद चित्तौड़गढ़ किला भारत के समृद्ध और गौरवशाली इतिहास का प्रमाण है. चित्तौड़गढ़ किला पर्यटकों को भारतीय संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत की झलक दर्शाता है. इस विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल का निर्माण चित्रांगद मौर्या ने करवाया था. चित्तौड़गढ़ किला भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां हर साल लाखों की संख्या में देश-विदेश से पर्यटक घूमने आते हैं.

Also Read: Famous Temples in India: सावन में इन प्रसिद्ध शिवालयों में दर्शन करने से पूरी होती है भक्तों की मनोकामना

जरूर देखें:

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola