Canada के लोगों की भारत में नो एंट्री, मोदी ने किया वीजा सर्विसेज सस्पेंड

Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Sep 2023 5:54 PM

विज्ञापन

India suspends visa services in Canada: भारत ने अगले नोटिस तक ओटावा, वैंकूवर और टोरंटो में अपने मिशनों से अपनी वीजा सेवाओं को निलंबित करके कनाडा के साथ अपने राजनयिक गतिरोध को बढ़ा दिया है.

विज्ञापन

India suspends visa services in Canada: भारत और कनाडा के बीच छिड़े राजनयिक तनाव के बीच भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. भारत ने ‘परिचालन कारणों’ का हवाला देते हुए कनाडा में अपनी वीज़ा सेवा निलंबित कर दी है. भारत ने अगले नोटिस तक ओटावा, वैंकूवर और टोरंटो में अपने मिशनों से अपनी वीजा सेवाओं को निलंबित करके कनाडा के साथ अपने राजनयिक गतिरोध को बढ़ा दिया है.

यह निर्णय भारत और कनाडा के बीच बढ़ते तनाव और दोनों देशों से राजनयिक निष्कासन के बीच आया है. इससे कनाडा के नागरिक फिलहाल भारत नहीं आ सकेंगे. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आंतकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत के शामिल होने का आरोप लगाया था. इससे बाद से ही दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव चल रहा है.

कनाडा में भारत के लिए वीजा जारी करने वाली कंपनी ‘बीएलएस इंडिया वीजा एप्लिकेशन सेंटर’ ने भारतीय मिशन की ओर से जारी नोटिस के हवाले से कहा था कि कनाडा मे भारतीय वीजा से संबंधित सेवाएं अगली सूचना तक निलंबित कर दी गई हैं. 

बुधवार को, भारत ने कड़े शब्दों में एक नई यात्रा सलाह जारी की थी, जिसमें कनाडा में रहने वाले सभी भारतीयों और वहां की यात्रा पर विचार करने वाले लोगों, विशेषकर भारतीय छात्रों से कहा गया था, “बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों और राजनीतिक रूप से क्षमा किए जाने वाले घृणा अपराधों और आपराधिक हिंसा को देखते हुए अत्यधिक सावधानी बरतें.”

खालिस्तान से जुड़ा है मामला

कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों और राजनीतिक रूप से समर्थित घृणा अपराधों और आपराधिक हिंसा को देखते हुए भारत ने बुधवार को अपने नागरिकों और यहां की यात्रा पर विचार कर रहे देश के लोगों को ‘अत्यधिक सावधानी’ बरतने का परामर्श जारी किया. नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने परामर्श में ‘‘भारत विरोधी एजेंडे’’ का विरोध करने वाले भारतीय समुदाय के एक वर्ग और भारतीय राजनयिकों को निशाना बनाने वाली ‘‘धमकियों’’ का हवाला दिया और भारतीय नागरिकों से कनाडा की यात्रा करने से बचने को कहा. ‘द ग्लोब एंड मेल’ अखबार की खबर के मुताबिक, कनाडा के आव्रजन मंत्री मार्क मिलर ने बुधवार को भारतीय नागरिकों को आश्वस्त किया कि देश की यात्रा करना सुरक्षित है. हालांकि, भारत में प्रतिबंधित एक सिख अलगाववादी आंदोलन के नेता ने यहां नयी दिल्ली के राजनयिक मिशन को बंद किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को कनाडा के शहरों में रैलियां करने की योजनाओं की घोषणा की है.

दूसरे देशों का क्या है रवैया 

बताया जा रहा है कि निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा अपने सहयोगी देशों से भारत की निंदा करने की अपेक्षा रखता है लेकिन ऐसा कुछ हो नहीं रहा है. क्योंकि अमेरिका, यूके जैसे देश इस मामले में भारत को लेकर कोई भी बयान देने में सतर्कता बरत रहे हैं. आपको बता दें कि कनाडा अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ फाइव आई का सदस्य है और वहीं, दूसरी तरफ G7 का भी सदस्य है. कनाडा अपने इन सभी सहयोगी देशों से भारत के खिलाफ सहयोग चाहता है. 

पंजाबियों का कनाडा में दबदबा

पंजाब के लोग कनाडा में नौकरी करते हैं. साथ ही बिजनेस कम्युनिटी में भी दबदबा रखते हैं. एग्रीकल्चर से लेकर डेयरी फार्मिंग भी पंजाबियों की ओर से की जाती है. ध्यान रहे कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार का हाथ होने के आरोप लगाए हैं. भारत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola