ePaper

Odisha Tourism: बजट 2024 में ओडिशा के पर्यटन क्षेत्र भी शामिल, केंद्र की सहायता से मिलेगा बढ़ावा

Updated at : 26 Jul 2024 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
Chilika Lake Odisha

Chilika Lake Odisha

Odisha Tourism: वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आवंटित बजट में केंद्र के सहयोग से ओडिशा के पर्यटन के विकास की घोषणा की गई है. यह घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की है. जानिए इसकी पूरी डिटेल.

विज्ञापन

Odisha Tourism: 23 जुलाई को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पेश किया. बजट 2024 में पर्यटन मंत्रालय को ₹2,449 करोड़ आवंटित किया गया है. इस दौरान वित्त मंत्री ने घोषणा की कि केंद्र सरकार द्वारा ओडिशा को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए सहयोग किया जाएगा.

Odisha Tourism: पर्यटन स्थलों का होगा सौंदर्यीकरण

वित्त मंत्री ने बजट 2024 पेश करते हुए कहा कि पर्यटन सदैव हमारी सभ्यता का हिस्सा रहा है. भारत को वैश्विक गंतव्य के रूप में स्थापित करने से रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे और अन्य क्षेत्रों में भी कई अवसर खुलेंगे. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ओडिशा में पर्यटन को बढ़ावा देगी.

ओडिशा में पर्यटन के विकास के लिए सहयोग की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा केंद्र सरकार की ओर से ओडिशा में मौजूद विभिन्न विश्व प्रसिद्ध पर्यटन केंद्रों के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए सहायता की जाएगी. वित्त मंत्री ने कहा कि ओडिशा में प्राचीन मंदिर, प्राकृतिक सुंदरता, वन्यजीव अभयारण्य, शिल्पकला, प्राकृतिक परिदृश्य और समुद्र तट हैं.

Also Read: Odisha Tourism: अपनी अनोखी संबलपुरी साड़ियों के लिए मशहूर है यह शहर

Odisha Tourism: कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का केंद्र है ओडिशा

ओडिशा राज्य कई विश्व विख्यात प्राचीन मंदिरों, प्राकृतिक परिदृश्यों, ऐतिहासिक जगहों और खूबसूरत समुद्र तटों जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का केंद्र है. यहां के भुवनेश्वर और संबलपुर शहर भी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है. यही कारण है भारत के पर्यटन उद्योग में ओडिशा अहम भूमिका निभाता है. वैसे तो ओडिशा में सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है. यहां देश-विदेश सभी जगहों से पर्यटक आते हैं. मगर बीतते समय के साथ ओडिशा के प्राचीन पर्यटन स्थलों की जर्जर होती दीवारों को मरम्मत और सौंदर्यीकरण की आवश्यकता है.

किसी राज्य का पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित होना न केवल पर्यटकों के लिए बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण होता है. इससे लाखों लोगों को रोजगार मिलता है और होटल, रेस्टोरेंट, लोकल मार्केट सहित कई उद्योग को फायदा होता है. इस कारण बजट 2024 में ओडिशा के पर्यटन स्थलों के विकास की घोषणा से राज्य को लाभ मिल सकता है.

ओडिशा के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल हैं-

  • श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी.
  • सूर्य मंदिर, कोणार्क.
  • उदयगिरी और खंडगिरी की गुफाएं.
  • चिल्का झील.
  • ओडिशा राज्य संग्रहालय.

Also Read: Odisha Tourism: ओडिशा के सुरम्य परिदृश्य में बसा है सिंहनाथ पीठ

जरूर देखें:

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola