ePaper

Bihar Tourism: बिहार आने की है तैयारी तो जरूर आएं ये प्रसिद्ध मंदिर

Updated at : 30 Jul 2024 11:51 AM (IST)
विज्ञापन
Famous Temples to visit in Bihar

Famous Temples to visit in Bihar

Bihar Tourism: बिहार पुराने समय से विभिन्न धर्मों की आध्यात्मिक भूमि रही है. यहां भगवान महावीर के जल मंदिर से लेकर मुंगेर का चंडिका स्थान तक कई प्रसिद्ध मंदिर आकर्षण का केंद्र हैं. तो आइए आज आपको बताते हैं बिहार में स्थित प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में.

विज्ञापन

Bihar Tourism: बिहार राज्य अपने प्राचीन मंदिरों, अनोखी संरचनाओं और ऐतिहासिक जगहों के लिए काफी प्रसिद्ध है. यहां का समृद्ध इतिहास, पुराने शिलालेख और गुफाएं घूमने के लिए शानदार जगहें हैं. बिहार में कई ऐसे मंदिर मौजूद हैं जो अपने धार्मिक महत्व के लिए न केवल भारत बल्कि विदेश में भी लोकप्रिय हैं. अगर आप भी बिहार घूमने की सोच रहे हैं तो जरूर आएं ये प्रसिद्ध मंदिर.

महाबोधी मंदिर, बोध गया

Mahabodhi Temple, Gaya
Mahabodhi temple, gaya

बौद्ध धर्म के लोगों का सबसे प्रमुख धार्मिक स्थल है बोधगया. बोधगया में स्थित महाबोधि मंदिर अशोक द्वारा बनवाया गया प्राचीन वास्तुकला का नायाब उदाहरण है. महाबोधि मंदिर सालों भर न केवल भारत बल्कि विदेशी पर्यटकों से भरा रहता है. महाबोधि मंदिर वही स्थान है जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति हुई थी. इस प्राचीन मंदिर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दी है.

Also Read: Bihar Tourism: जैन और बौद्ध धर्म का प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र है वैशाली,जरूर विजिट करें ये जगहें

विष्णुपद मंदिर, गया

Vishnupad Temple, Gaya
Vishnupad temple, gaya

बिहार के गया में मौजूद विष्णुपद मंदिर एक ऐसा स्थान है जो न केवल भारतीयों बल्कि विदेशी लोगों के आस्था का भी केंद्र है. इस मंदिर में एक ठोस पत्थर पर भगवान विष्णु के चरण उत्कीर्ण हैं, जिसे चांदी से सुसज्जित कर रखा गया है. इस मंदिर को धर्मशिला के नाम से भी जाना जाता है. इस भव्य मंदिर में देश-विदेश से लोग पितरों का तर्पण करने आते हैं. कहा जाता है तर्पण के बाद भगवान विष्णु के चरणों का दर्शन करने से व्यक्ति के सारे दुखों का नाश हो जाता है और पूर्वजों को पुण्यलोक की प्राप्ति होती है. यही कारण है पितृपक्ष के दौरान बड़ी संख्या में लोग विष्णुपद मंदिर पहुंचते हैं.

सूर्य मंदिर, औरंगाबाद

Surya Mandir Deo
Surya mandir deo

भगवान विश्वकर्मा द्वारा बनाया गया यह प्राचीन सूर्य मंदिर बिहार के औरंगाबाद जिले के देव में स्थित है. यह देश का इकलौता सूर्य मंदिर है जिसका दरवाजा पश्चिम की ओर खुलता है. नागर शैली के तर्ज पर बना यह प्रसिद्ध मंदिर अपनी अनूठी स्थापत्य कला के लिए मशहूर है. इस मंदिर में छठ पूजा के दौरान भक्तों की भीड़ उमड़ती है. यहां भगवान सूर्य की आराधना तीन रूपों “उदयाचल-प्रात: सूर्य, मध्याचल- मध्य सूर्य और अस्ताचल -अस्त सूर्य” में की जाती है. देव सूर्य मंदिर भगवान सूर्य के प्रति लोगों की श्रद्धा का प्रतीक है.

Also Read: Jharkhand Tourism: मां सीता के पदचिन्हों को समेटे हुए है यह खूबसूरत जलप्रपात

जल मंदिर, पावापुरी

Jal Mandir Pawapuri
Jal mandir pawapuri

बिहार के पावापुरी में स्थित जल मंदिर एक ऐतिहासिक स्थान है. यह अपनी अद्भुत वास्तुकला और आध्यात्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है. जल मंदिर जैन धर्म के लोगों का प्रमुख धार्मिक केंद्र है. भगवान महावीर ने इसी जगह पर निर्वाण अर्थात मोक्ष प्राप्त किया था. जल मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां आने मात्र से व्यक्ति के सारे पाप मिट जाते हैं. यह बिहार के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में से एक है.

जानकी मंदिर, सीतामढ़ी

Janki Temple, Sitamarhi
Janki temple, sitamarhi

बिहार का सीतामढ़ी जिला वह स्थान है जो अपने सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के लिए विश्व प्रसिद्ध है. यह हिंदू धर्म के लोगों का पवित्र धाम है, जिसका जुड़ाव रामायण काल से है. सीतामढ़ी में स्थापित जानकी मंदिर वही जगह है, जिस स्थान से माता सीता धरती से प्रकट हुई थी. यह मंदिर हिंदू धर्म में विश्वास और श्रद्धा रखने वाले लोगों के लिए पवित्र और महत्वपूर्ण जगह है.

Also Read: Bihar Tourism: रामायण काल से जुड़ा है कुशेश्वर धाम का इतिहास, जानिए इसका धार्मिक महत्व

जरूर देखें:

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन