Top 5 Summer Flowering Vines: तेज धूप भी हार जाएगी - फरवरी में लगाएं ये 5 बेल वाले फूलदार पौधे

फरवरी में लगाएं ये 5 बेस्ट फ्लावरिंग वाइन्स और गर्मियों में पाएं ठंडी, खूबसूरत और नेचुरल ग्रीन शेड - गार्डन, बालकनी और गेट के लिए परफेक्ट पौधे.
Top 5 Summer Flowering Vines: अगर आप चाहते हैं कि गर्मियों में आपका घर, बालकनी या गार्डन ठंडा और रंग-बिरंगे फूलों से भरा रहे, तो फरवरी महीना बेलदार (Vine) पौधे लगाने के लिए सबसे बेहतरीन समय है.
इस समय लगाए गए फ्लावरिंग वाइन्स तेजी से बढ़ते हैं और अप्रैल-जून तक शानदार फूलों और घनी हरियाली से नेचुरल शेड तैयार कर देते हैं. ये पौधे दीवार, गेट, ट्रेलिस और परगोला को कवर करके घर की सुंदरता भी बढ़ाते हैं. आइए जानते हैं ऐसी 5 बेस्ट समर फ्लावरिंग वाइन्स के बारे में जिन्हें आप फरवरी में आसानी से उगा सकते हैं.
Top 5 Summer Flowering Vines to Grow in February: गर्मी से बचना है? फरवरी में जरूर लगाएं ये 5 शेड देने वाली फ्लावरिंग वाइन्स
1. गार्लिक वाइन (Garlic Vine)

गार्लिक वाइन तेजी से बढ़ने वाली बेल है जो बैंगनी और लैवेंडर रंग के गुच्छेदार फूल देती है. इसके पत्तों में हल्की लहसुन जैसी खुशबू होती है, जिससे कीट भी दूर रहते हैं. यह दीवार और आर्च कवर करने के लिए परफेक्ट है और तेज धूप में अच्छा बढ़ती है.
2. कृष्ण कमल या राखी फूल (Passionflower)

पैशनफ्लावर को कृष्ण कमल या राखी फूल भी कहा जाता है क्योंकि इसका फूल राखी जैसा दिखाई देता है. यह बहुत ही आकर्षक और धार्मिक महत्व वाला पौधा है. धूप वाली जगह पर लगाने से इसमें ज्यादा फूल आते हैं और यह जल्दी फैलती है.
3. फ्लेम वाइन (Flame Vine)

फ्लेम वाइन अपने चमकीले ऑरेंज रंग के फूलों के लिए जानी जाती है. गर्मियों में यह पूरी बेल को आग जैसी चमक से भर देती है. यह फेंस और दीवारों को कवर करने के लिए शानदार विकल्प है और कम देखभाल में भी बढ़ती है.
4. कोरल वाइन (Coral Vine)

कोरल वाइन पर गुलाबी और सफेद रंग के छोटे-छोटे फूलों के गुच्छे आते हैं. यह बहुत तेजी से फैलती है और परगोला या बड़े गेट के लिए बेस्ट है. मधुमक्खियां और तितलियां भी इसकी ओर आकर्षित होती हैं.
5. मधुमालती (Rangoon Creeper)

मधुमालती की खासियत है कि इसके फूल रंग बदलते हैं – सफेद से गुलाबी और फिर लाल. इसकी खुशबू भी बहुत मनमोहक होती है. यह शाम के समय ज्यादा महकती है और शेड बनाने के लिए बेहतरीन बेल है.
फूलों वाली बेल उगाने के लिए जरूरी गार्डनिंग टिप्स
- बेल वाले पौधों को कम से कम 5–6 घंटे धूप दें
- अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी इस्तेमाल करें
- लगाने के समय गोबर खाद या वर्मीकंपोस्ट मिलाएं
- बेल को चढ़ाने के लिए ट्रेलिस या सपोर्ट जरूर दें
- शुरुआती दिनों में नियमित पानी दें, बाद में मध्यम सिंचाई करें
इन फ्लावरिंग वाइन्स को फरवरी में लगाकर आप गर्मियों तक अपने घर को नेचुरल ग्रीन शेड और रंगीन फूलों से सजा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Best Flower Plants to Grow in February: फरवरी में लगाएं ये 5 खूबसूरत फूलों के पौधे, बगीचा बनेगा रंगों से गुलजार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratishtha Pawar
मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




