ePaper

Things To Learn From Ambani Family: देश को हाईटेक ही नहीं, संस्कारी भी बनाता है अंबानी परिवार

Updated at : 06 Mar 2024 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
Things To Learn From Ambani Family

Things To Learn From Ambani Family

Things To Learn From Ambani Family: अंबानी परिवार अक्सर कई तरह के कार्यक्रमों में एक साथ नजर आते हैं और उन्हें देखकर ये समझ आता है कि उन लोगों में काफी ज्यादा जुड़ाव है.

विज्ञापन

Things To Learn From Ambani Family: बीते दिनों मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के लिए एक प्री वेडिंग सेरेमनी का आयोजन किया, अंबानी परिवार अक्सर कई तरह के कार्यक्रमों में एक साथ नजर आते हैं और उन्हें देखकर ये समझ आता है कि उन लोगों में काफी ज्यादा जुड़ाव है. साथ ही उनकी बातचीत और उनके व्यवहार से ये समझ आता है कि संस्कार के मामले में सभी लोग अव्वल हैं, ऐसे में ये हैं कुछ सीख जो सभी लोग अंबानी परिवार से ले सकते हैं.

अपनी संस्कृति से रखते हैं जुड़ाव

ऐसा कोई भी उत्सव नहीं है जिसमें अंबानी परिवार अपने संस्कृति का प्रदर्शन नहीं करता. इस बार जामनगर में हुए उत्सव में भी उन्होंने वहां के स्थानीय लोगों को बुलाकर उन्हें भोजन कराया. अम्बानी परिवार के लिए यह एक पुरानी परंपरा है.

बड़ों का करते हैं सम्मान

अंबानी परिवार के लोग अपने बड़ों के साथ हमेशा आदर और प्रेम से पेश आते हैं. वे हमेशा अपने बड़ों के साथ अच्छा व्यवहार रखते हैं.

अपने बच्चों को मानते हैं दोस्त

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने बच्चों को अपने दोस्त की तरह मानते हैं, हम हर अंबानी इवेंट में यह देख पाते हैं कि वे अपने बच्चों के कितने करीब हैं.

दूसरों की करते है मदद

अम्बानी परिवार हमेशा से दूसरों के कल्याण के लिए काम करते आ रहे है. इन्होंने बहुत सारे क्षेत्रों में अपना योगदान दिया है और हमेशा से सामाजिक कार्यों में आगे रहते हैं.

हमेशा देते हैं एक दूसरे का साथ

अंबा एक दूसरे के लिए खड़े रहते हैं. अनंत अंबानी ने हाल ही में अपने प्री-वेडिंग इवेंट में अपने परिवार की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने उनके कठिन समय में कितना साथ दिया है.

संस्कृति से रखते हैं जुड़ाव

अंबानी परिवार के लोगों के पास भले ही भरपूर धन हो लेकिन उनके परिवार का एक एक सदस्य अपने संस्कृति से जुड़ा हुआ है, वे लोग अक्सर कई धार्मिक आयोजनों में नजर आते हैं. इन्पुट- अनु कंडुलना

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola