ePaper

Tan Removal Tips: टमाटर की मदद से आसानी से दूर करें स्किन टैन, ये हैं कुछ चमत्कारी फेस पैक

Updated at : 31 Mar 2024 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
Tan Removal Tips

Tan Removal Tips

Tan Removal Tips: गर्मियों में स्किन में टैनिंग की समस्या काफी आम है, ऐसे में ये हैं टमाटर के कुछ पैक जिनसे आप आसानी से स्किन टैनिंग जैसी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं.

विज्ञापन

Tomato For Tan Removal: गर्मियों के आते ही लोगों को धूप के वजह से स्किन में टैनिंग की समस्या होने लग जाती है. कई बार टैनिंग इतनी बढ़ जाती हैं कि हमारी स्किन काफी डल और मुरझाई हुई नजर आती है, ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो ये हैं टमाटर के कुछ ऐसे पैक जिनसे आप आसानी से अपने स्किन टैन को दूर कर सकते हैं.

Tan Removal Tips: टमाटर-जोजोबा ऑयल का पैक

टमाटर में एक छोटी चम्मच जोजोबा ऑयल मिलाएं और उसमें तीन से चार बूंद टी ट्री ऑयल भी मिलाएं. सबको अच्छे से मिला लें और पेस्ट बनाकर 15 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाकर छोड़ दें, इसके बाद इसे ठंडे पानी से धोएं.

Also Read: Skin Care Tips: हमेशा दिखना चाहते हैं जवान? 30 की उम्र के बाद खाना शुरू करें ये फल

Tan Removal Tips: टमाटर-हनी पैक

एक टमाटर को काटकर उसमें एक बड़ी चम्मच हनी यानी शहद मिलाएं और अच्छे से मिला दें, इस फेस मास्क को अच्छी तरह से अपने चेहरे और जहां भी टैनिंग हो वहां लगा लें, इससे आप को जल्द ही अच्छे फायदे देखने को मिलेंगे.

Tan Removal Tips: टमाटर-एलो वेरा का रस

एक टमाटर का रस निकाल लें और उसमें एलो वेरा जेल मिला लें. इसे अच्छे से मिलकर अपने स्किन में 20 से 25 मिनट तक छोड़ दें, इसके बाद ठंडे पानी से धोएं, हफ्ते में 2 से 3 बार इस पैक को लगाने से आप को जल्द ही चमत्कारी फायदे देखने को मिलेंगे.

Tan Removal Tips: टमाटर और खीरे का फेस पैक

एक टमाटर का रस निकाल लें और दो बड़े चम्मच खीरे का पेस्ट मिला दें, इस मिश्रण में एक चम्मच शहद मिलाएं. सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर एक पेस्ट बनाकर आप की त्वचा में जहां भी टैनिंग हुई हो वहां 20 मिनट के लिए लगाएं और इसके बाद गुनगुने पानी से धो दें.

Also Read: Skin Care Tips: चुटकियों में मिलेगी बेदाग त्वचा, घर पर तैयार करें ये अमेजिंग उबटन

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola