इस बार होली पर बनाएं ये टेस्टी और आसान मिठाइयां
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 22 Feb 2026 3:26 PM
होली के लिए मिठाइयां (AI Image)
Sweet Recipes For Holi: होली रंगों का त्योहार है. इस दिन घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं. होली के मौके पर आप ये मिठाइयां बना सकते हैं. इन मिठाइयों को घरवालों और मेहमानों को सर्व करें.
Sweet Recipe Ideas For Holi: त्योहार का मौका हो तो घर पर मिठाई बनाई जाती है. अब कुछ ही दिनों में होली का त्योहार आने वाला है. होली के मौके पर आप भी घर पर मिठाई बनाने का सोच रहे हैं तो इस आर्टिकल में आप कुछ रेसिपी आइडियाज के बारे में जान सकते हैं.
बेसन का लड्डू बना सकते हैं
बेसन का लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में घी गर्म करके इसमें बेसन को लगातार चलाते हुए सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें. इसके बाद आप इलायची पाउडर को डाल दें. मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें फिर पिसी हुई चीनी को डालकर मिला लें. इससे लड्डू तैयार करें.
मावा गुजिया बना सकते हैं
गुजिया को भी आप घर पर बना सकते हैं. इसे तैयार करने के लिए मैदा में घी मिलाकर गूंथ लें और कुछ देर ढककर रख दें. स्टफिंग के लिए मावा को भूनें. इसमें पिसी चीनी, सूखे मेवे और इलायची पाउडर मिलाएं. मैदा की लोई बेलकर स्टफिंग भरें और किनारों को मोड़कर अच्छी तरह बंद करें. इसे आप तेल या घी में फ्राई कर लें
गुलाब जामुन बना सकते हैं
गुलाब जामुन बनाने के लिए आप मावा में थोड़ा मैदा और बेकिंग सोडा मिलाकर गूंथ लें. इस डो से आप छोटे-छोटे बाल्स बना लें. कड़ाही में घी या तेल गर्म करके इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें. चीनी की चाशनी बनाकर तले हुए गुलाब जामुन को डालें.
नारियल लड्डू बना सकते हैं
आप आसानी से नारियल लड्डू को बना सकते हैं. नारियल लड्डू बनाने के लिए एक कड़ाही में कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर भूनें. इसके बाद इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं. जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसमें इलायची पाउडर मिला दें. गैस बंद करके मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. इसके बाद इससे लड्डू तैयार कर लें.
फिरनी बना सकते हैं
फिरनी बनाने के लिए सबसे पहले बासमती चावल को धोकर पीस लें. फिर एक पैन में दूध उबालें और इसमें पिसा हुआ चावल डालें. लगातार चलाते हुए दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं. केसर, चीनी और इलायची पाउडर डालकर गाढ़ा होने तक पका लें.
यह भी पढ़ें: Holi Gujiya Recipe: घर पर ऐसे बनाएं होली स्पेशल क्रिस्पी गुजिया, हर कोई करेगा तारीफ
यह भी पढ़ें: Dal Gujia Recipe: टेस्ट में बेस्ट है सेहत से भरपूर दाल गुजिया, झटपट हो जाएगा तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










