ePaper

Sweet Corn Soup Recipe: बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच में लें गर्मा-गर्म स्वीट कॉर्न सूप का मजा

Updated at : 20 Jun 2025 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
Sweet Corn Soup Recipe: बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच में लें गर्मा-गर्म स्वीट कॉर्न सूप का मजा

Sweet Corn Soup Recipe : जानें इस स्वादिष्ट और पौष्टिक सूप को बनाने की पूरी विधि जो बारिश की शामों को बनाएगी और भी मजेदार.

विज्ञापन

Sweet Corn Soup Recipe: सावन की रिमझिम बारिश और सर्द हवाओं के बीच गरमा-गरम कुछ पीने का मन करे तो स्वीट कॉर्न सूप से बेहतर और क्या हो सकता है. रेस्टोरेंट स्टाइल क्रीमी और टेस्टी स्वीट कॉर्न सूप अब आप आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं. यह न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि हल्का और पौष्टिक भी होता है. तो हो जाइए तैया, क्योंकि हम आपको बता रहे हैं इस क्लासिक सूप को बनाने का सबसे आसान और स्वादिष्ट तरीका.

सामग्री

  • स्वीट कॉर्न (उबला हुआ): 1 कप
  • पानी या वेजिटेबल स्टॉक: 2 कप
  • बारीक कटी गाजर: ¼ कप
  • बारीक कटा शिमला मिर्च (ऑप्शनल): ¼ कप
  • हरा प्याज़ (spring onion): 2 टेबलस्पून
  • मक्खन या तेल: 1 टेबलस्पून
  • नमक: स्वाद अनुसार
  • काली मिर्च पाउडर: ¼ टीस्पून
  • कॉर्नफ्लोर: 1 टेबलस्पून (2 टेबलस्पून पानी में घोल लें)
  • सोया सॉस (ऑप्शनल): ½ टीस्पून
  • सिरका (ऑप्शनल): ½ टीस्पून
  • हरी मिर्च का पेस्ट (अगर तीखा पसंद हो): थोड़ा सा

विधि

  • उबले हुए स्वीट कॉर्न का पेस्ट बनाएं: आधा कप उबला हुआ स्वीट कॉर्न मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें. आधा कप साबुत रखें.
  • सब्जियों को भूनें: एक कढ़ाई या सॉसपैन में मक्खन गर्म करें. इसमें हरा प्याज, गाजर और शिमला मिर्च डालकर हल्का सॉटे करें.
  • कॉर्न पेस्ट मिलाएं: अब इसमें स्वीट कॉर्न पेस्ट और साबुत स्वीट कॉर्न मिलाएं.
  • स्टॉक डालें: 2 कप पानी या वेजिटेबल स्टॉक डालें और उबाल आने दें.
  • गाढ़ापन दें: अब इसमें घोला हुआ कॉर्नफ्लोर धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गांठ न पड़े.3 से 4 मिनट पकाएं.
  • मसाले डालें: स्वाद अनुसार नमक, काली मिर्च पाउडर, और चाहें तो थोड़ा सा सोया सॉस व सिरका डालें.
  • गरमा-गरम परोसें: कटोरी में निकालें, ऊपर से हरा प्याज़ डालें और सूप सर्व करें.

Also Read : Momos Recipe: स्ट्रीट स्टाइल वेज मॉमोज बनाएं घर पर, आपकाे देगा क्रिस्पी और स्टीमी मजा

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी


विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola