ePaper

Swapna Shastra: सपने में क्यों बार-बार दिखते हैं पितर? क्या है इसके पीछे का राज?

Updated at : 20 Feb 2025 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
swapna shastra

Swapna Shastra: अगर आपको बार-बार सपने में आपकी पितर दिखाई दे रहे हैं तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको इसके पीछे के ही कुछ मुख्य कारण बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Swapna Shastra: हमें सोते समय कई तरह के सपने आते हैं. इन सपनों का कोई महत्व हो ये जरूरी नहीं है लेकिन कई बार कुछ ऐसे सपनें भी होते हैं जो हमारे दिल में अंदर तक जगह बना लेते हैं और इनका अलग ही मतलब भी होता है. माना जाता है अगर आपको कुछ खास तरह के सपने आते हैं तो वे आपकी जिंदगी को पूरी तरह से बदलने की भी क्षमता रखते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके सपने में आये दिन उनके पितर आते रहते हैं. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर ऐसा होने के पीछे कारण क्या है और सपने में पितर बार-बार आकर आपसे कहना क्या चाहते हैं. तो चलिए जानते हैं विस्तार से.

दुखी या परेशान

अगर आपको सपने में पितर दुखी, परेशान, गुस्से में या फिर रोते हुए दिखाई दे रहे हैं तो यह साफ़ तौर पर इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपके जीवन में जल्द ही परेशानियां आ सकती है. अगर आपको सपने में ये दिखे तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: ब्रह्म मुहूर्त में इन सपनों का दिखना माना जाता है सबसे शुभ, देखते ही देखते बरसने लगते हैं पैसे

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: कामियाबी का द्वार खोल देती हैं सपने में दिखने वाली ये चीजें, भूलकर भी किसी से न करें शेयर

बीमार दिखना

अगर आप सपने में अपने पितरों को बीमार देख रहे हैं तो यह साफ तौर पर इस बात की तरफ इशारा करता है कि परिवार में जल्द ही किसी सदस्य की सेहत बिगड़ने वाली है. अगर आपको सपने में ऐसा कुछ दिखे तो सेहत का बेहतर तरीके से ख्याल रखना शुरू कर दें.

क्रोधित होते देखना

अगर आप सपने में अपने पितरों को क्रोधित होते हुए देख रहे हैं तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि जल्द ही परिवार में पूर्वजों की सम्पत्ति को लेकर लड़ाई-झगड़े या फिर विवाद हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: महाशिवरात्रि से पहले सपने में इन चीजों का दिखना माना जाता है शुभ, हर तरह से बदलने लगती है किस्मत

चुपचाप खड़े देखना

अगर आप सपने में अपने किसी पितर को चुपचाप एक कोने में खड़े देख रहे हैं तो इसका अर्थ होता है कि आपका कोई दुश्मन छुपकर आप पर हमला करने की तैयारी कर रहा है. आपको ऐसे समय में और भी ज्यादा सतर्क हो जाना चाहिए.

कुछ मांगते हुए देखना

अगर आप सपने में अपने पितरों को कुछ मांगते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ होता है कि वे आपसे अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने को कह रहे हैं या फिर उनकी कोई इच्छा अधूरी रह गयी है.

भोजन करते देखना

अगर आपको अपने सपने में पितरों को भोजन करते हुए या फिर आशीर्वाद देते देखते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आपको जीवन में जल्द ही धन लाभ को सकता है.

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में दिख गयी ये चीजें तो भाग्यशाली हैं आप, 24 घंटों के अंदर शुरू हो जाएगा अच्छा समय

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola