Surya Grahan, Chandra Grahan 2023: साल का पहला ग्रहण कब, जानें समय और सूतक, इस दौरान क्या करें और न करें

Surya Grahan, Chandra Grahan 2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण गुरुवार 20 अप्रैल 2023 को लगने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगेगा. पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण का समय सुबह 7 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक है
Surya Grahan, Chandra Grahan 2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण गुरुवार 20 अप्रैल 2023 को लगने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगेगा. पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण का समय सुबह 7 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक है. जानें भारत में कब, कहां, कितने बजे दिखेगा सूर्य ग्रहण. सूर्य ग्रहण सूतक काल, शुरू होने का समय और समाप्त होने का समय क्या है?
इस साल का पहला सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, पूर्व और दक्षिण एशिया, प्रशांत महासागर, अंटार्कटिका और हिंद महासागर से दिखाई देगा. हालांकि ये ग्रहण भारत से दिखाई नहीं देगा. भारतीय इसे दूसरे देशों से लाइव टेलीकास्ट के जरिए आसानी से देख सकते हैं.
14 अक्टूबर को साल 2023 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है, लेकिन भारत में ये दिखाई नहीं देगा, ऐसे में लोग लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं.
Also Read: Lunar Eclipse 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण कब, जानें सूतक काल और ग्रहण का समय
साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को सुबह 7:04 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक रहेगा. इस साल अक्टूबर में 14 तारीख को दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा. बताएं आपको कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण आंशिक होगा, जबकि पहला संकर होगा.
सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है, जिससे सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता है. जिससे चंद्रमा पृथ्वी पर छाया डालता है और सूरज का कुछ हिस्सा दिखाई नहीं देता है. सूर्य ग्रहण तीन प्रकार होता है- आंशिक, वलयाकार और पूर्ण सूर्य ग्रहण.
Also Read: Solar Eclipse on Zodiac Signs: सूर्य ग्रहण 2023 का राशियों पर प्रभाव, जानें किस राशि के लिए रहेगा शुभ और अशुभ
सूर्य ग्रहण को खुली आंखें से नहीं देखना चाहिए. इसे सुरक्षित तरीके से एल्युमिनाइज्ड माइलर, ब्लैक पॉलीमर, शेड नंबर 14 के वेल्डिंग ग्लास जैसे उचित फिल्टर का उपयोग करके या टेलीस्कोप द्वारा व्हाइट बोर्ड पर सूर्य की छवि देख सकते हैं. भले ही चंद्रमा सूर्य के अधिकांश भाग को छुपाता है, फिर भी यह आजीवन आंखों की क्षति और अंधापन का कारण बनेगा.
-
सूर्य ग्रहण को देखने के लिए सबसे सुरक्षित और अनुशंसित तरीका उपयुक्त फिल्टर जैसे सूर्य दर्शन या ग्रहण चश्मा, दूरबीन और अन्य की मदद से है.
-
नासा सूर्य ग्रहण के दौरान आकाश की ओर देखने से पहले आंखों की सुरक्षा करने की सलाह देता है.
-
सूर्य ग्रहण के दौरान अपनी हेडलाइट चालू रखें.
-
सूर्य ग्रहण या ग्रहण के देखने के लिए चश्मे के बजाय पारंपरिक धूप का चश्मा पहनना सुरक्षित और उचित नहीं है.
-
अपने कैमरे से ग्रहण की तस्वीरें लेने से बचें. यदि आपने उपयुक्त चश्मा नहीं पहना है तो यह खतरा हमेशा बना रहता है कि सूर्य की शक्तिशाली किरणें आपकी आँखों को चोट पहुंचाएंगी.
-
यदि आप अपने बच्चों की निगरानी के लिए उपस्थित नहीं होने जा रहे हैं, तो उन्हें ग्रहण देखने वाले स्थानों से दूर रखें.
-
अधिकतम ग्रहण के दौरान, चंद्रमा देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में सूर्य को लगभग 40 से 50 प्रतिशत तक छिपाएगा. प्रतिशत कवरेज देश के अन्य हिस्सों में ऊपर बताए गए आंकड़ों से कम होगा.
साल का पहला चंद्र ग्रहण (chandr grahan 2023) 5 मई 2023 को होगा. यह उपच्छाया ग्रहण है जो नग्न आंखों से नहीं देख सकेंगे. साल का दूसरा चंद्र ग्रहण ( second chandr grahan 2023) भारत समय के अनुसार 29 अक्टूबर 2023 को लगेगा जो आंशिक चंद्र ग्रहण होगा. यह आंशिक चंद्र ग्रहण भारत के कई शहरों से दिखाई देगा.
चंद्र ग्रहण शुरू: 1 बजकर 6 मिनट से
चंद्र ग्रहण समाप्त समय: 2 बजकर 22 मिनट पर
सूतक शुरू: 28 अक्टूबर दोपहर 2 बजकर 52 मिनट
सूतक समाप्त का समय: 2 बजकर 22 मिनट पर
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




