Lunar Eclipse 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण कब, जानें सूतक काल और ग्रहण का समय

Lunar Eclipse 2023: साल 2023 में कुल चार ग्रहण लगने जा रहा है. जिनमें दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण शामिल हैं. साल 2023 में पहला सूर्य ग्रहण देखेंगे 20 अप्रैल 2023 को लगेगा और दूसरा 14 अक्टूबर 2023 शनिवार को होगा. वहीं साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 शुक्रवार को
Lunar Eclipse 2023: साल 2023 में कुल चार ग्रहण लगने जा रहा है. जिनमें दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण शामिल हैं. साल 2023 में पहला सूर्य ग्रहण देखेंगे 20 अप्रैल 2023 को लगेगा और दूसरा 14 अक्टूबर 2023 शनिवार को होगा. वहीं साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 शुक्रवार को और दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 रविवार को दिखाई देगा.
पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 को रात 08:45 बजे से 01:00 बजे तक रहेगा. भारत में सूतक काल ग्रहण से करीब 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा. जबकि दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को दोपहर 01 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा. इस ग्रहण में भी सूतक काल लागू रहेगा.
चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) 2023: पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण, 5 मई 2023, 15:14:11 (यूटीसी समय) पर शुरू होगा और 19:31:45 (यूटीसी समय) पर समाप्त होगा. अधिकतम पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण का समय 17:22:59 (यूटीसी समय) है. दूसरी ओर, आंशिक चंद्र ग्रहण 19:35:25 (UTC समय) पर शुरू होगा और 20:52:40 (UTC समय) पर समाप्त होगा. अधिकतम आंशिक चंद्र ग्रहण का समय 20:14:05 (यूटीसी समय) है.
Also Read: Surya Grahan 2023: अगले महीने लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल और ग्रहण का समय
नासा के अनुसार 5 मई 2023 को उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा जो एशियाई, ऑस्ट्रेलियाई और अफ्रीकी देशों में देखा जा सकेगा. वहीं, दूसरी ओर 28 अक्टूबर 2023 को आंशिक चंद्र ग्रहण होगा जो एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




