Surya Grahan 2023: इस दिन लगने वाला है साल का पहला सूर्यग्रहण, जानें सूतक काल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Feb 2023 7:48 AM
Surya Grahan 2023: दुनिया में साल 2023 के पहला ग्रहण 20 अप्रैल को लगेगा, ये ग्रहण दक्षिण पूर्व एशिया,ऑस्ट्रेलिया, हिन्द महासागर और अंटार्कटिका समेत कई देशों में देखा जा सकेगा.
Surya Grahan 2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगेगा. जब-जब सूर्य या चंद्र ग्रहण पड़ता है तब-तब इसका प्रभाव सभी लोगों के जीवन पर जरूर पड़ता है.धार्मिक नजरिए से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है. दुनिया में साल 2023 के पहला ग्रहण दक्षिण पूर्व एशिया,ऑस्ट्रेलिया, हिन्द महासागर और अंटार्कटिका समेत कई देशों में देखा जा सकेगा.
कहा जा रहा है कि साल का पहला सूर्य ग्रहण खग्रास सूर्य ग्रहण होगा जिसे ज्योतिष शास्त्र में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. जो 20 अप्रैल की सुबह 7.04 मिनट से दोपहर 12.29 तक रहेगा. भारत में सूर्यग्रहण दिखायी नहीं देगा. इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पहले माना जाता है.
भारत (India) में यह सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा. इस सूर्य ग्रहण में सूतक काल (Sutak Kaal) भी बताया जा रहा है जोकि सूर्य ग्रहण से पहले ही शुरू हो जाएगा और जिसका समय 12 घंटों का होगा. द्रिकपंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा जिस चलते भारत में सूतक काल भी नहीं लगेगा. सूर्य ग्रहण का असर जहां पड़ने वाला है उनमें ऑस्ट्रेलिया, फिलीपिंस, न्यूजीलैंड और दक्षिण महासागर शामिल हैं.
ज्योतिषाचार्यों की मानें तो नए साल में कुल 4 ग्रहण पड़ेंगे. दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे. पहला ग्रहण अप्रैल के महीने में पड़ेगा. ये सूर्य ग्रहण होगा. इसके बाद दूसरा ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा जो कि मई के महीने में पड़ेगा. इसके बाद अगला सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण अक्टूबर के महीने में पड़ेंगे.
पंचांग के अनुसार पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को गुरुवार के दिन पड़ेगा. लेकिन ये भारत में दिखाई नहीं देगा. इस कारण यहां सूतक भी मान्य नहीं होंगे. ये ग्रहण सुबह 7 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा.
पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 को लगेगा. भारत में इस ग्रहण को देखा जा सकेगा, इस कारण से यहां सूतक काल भी मान्य होगा. हालांकि ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा. ये चंद्र ग्रहण एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण पूर्व यूरोप, हिंद और प्रशांत महासागर और अटलांटिक व अंटार्कटिका में भी दिखाई देगा. ये चंद्रग्रहण रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा और देर रात 1 बजे पर समाप्त हो जाएगा
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को लगेगा. ये सूर्य ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा. इसे पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिका और आर्कटिका में देखा जा सकेगा. भारत में न दिखने के कारण इसमें भी सूतक के नियम लागू नहीं होंगे.
दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 2023 को रात में 01.06 बजे से 02.22 बजे तक लगेगा. ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और भारत में भी नजर आएगा. इस कारण सूतक काल भी भारत में मान्य होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










