ePaper

Superfoods For Muscle Gain: दुबले पतले शरीर के वजह से अक्सर बनता है आप का मजाक, तो अभी शुरू करें इन 7 सुपरफूड्स का सेवन

Updated at : 12 Mar 2024 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
Superfoods For Muscle Gain

Muscle Strength

Superfoods For Muscle Gain: कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोग खाना तो बहुत खाते हैं लेकिन फिर भी उनके शरीर में कोई बदलाव नहीं होता, ऐसे में अगर आप भी आसानी से मसल बिल्ड कर के अपने शरीर में एक सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं, तो ये हैं आप के लिए 7 बेहतरीन सुपरफूड.

विज्ञापन

Superfoods For Muscle Gain: कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोग खाना तो बहुत खाते हैं लेकिन फिर भी उनके शरीर में कोई बदलाव नहीं होता, वो चाहकर भी वेट गेन नहीं कर पाते, वैसे पतले और सुडौल शरीर के वजह से लोग अक्सर उनका मजाक बनाते हैं और इस वजह से ऐसे लोगों में हमेशा कॉन्फिडेंस की कमी रहती है. ऐसे में अगर आप भी आसानी से मसल बिल्ड कर के अपने शरीर में एक सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं, तो ये हैं आप के लिए 7 बेहतरीन सुपरफूड.

अंडे

अंडे प्रोटीन के एक बेहतरीन स्त्रोत होते हैं. इनसे मसल रिपेयर और ग्रोथ में भी आसानी से मदद मिलती है. इसलिए रोजाना अपने डाइट में अंडों को शामिल करें.

योगर्ट

योगर्ट प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, ये मसल रिपेयर और पाचन जैसे मामलों में जादुई असर दिखाता है.

साल्मन मछली

साल्मन मछली एक अनोखी तरह की दिखने वाली मछली होती है जिसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड और प्रोटीन मौजूद होते हैं. इसके नियमित सेवन से मसल बिल्डिंग में अच्छी मदद मिलती है.

किनुआ

बथुआ, एक ऐसा तत्व है जो प्रोटीन से काफी भरपूर होता है, इसमें सारे एसेंशियल अमीनो एसिड मौजूद होते हैं जो मसल ग्रोथ में मदद करते हैं.

चिकन

चिकन एक बेहद ही फायदेमंद भोजन है, हालांकि अगर आप इसे एक नियमित तरीके से खाएं तो ही, वरना अगर आप ज्यादा तेल मसाले में पका कर इसे खायेंगे तो इसका कोई मतलब नहीं रह जाएगा.

पालक

पालक एक ऐसी सब्जी है जो कई गुणों से भरपूर होती है. इसमें मौजूद प्रोटीन मसल के फंक्शन को सपोर्ट करता है और रिकवरी में मदद करता है.

आलमंड

बादाम ड्राई फ्रूट्स के श्रेणी में आने वाला एक ऐसा तत्व है जिसके कई सारे चमत्कारी फायदे हैं, इसमें मौजूद हेल्थी फैट्स और प्रोटीन मसल बिल्डिंग और रिपेयर में फायदेमंद साबित होते हैं.

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola