तेज धूप में जलने लगे हैं घर के पौधे? दोपहर के समय भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सूख सकती है पूरी बगिया

Updated at : 27 Mar 2026 1:43 PM (IST)
विज्ञापन
Summer Plants Care

समर प्लांट केयर, फोटो: AI

क्या चिलचिलाती गर्मी में आपके घर के पौधे भी सूख रहे हैं. जानें दोपहर के समय की जाने वाली वो एक बड़ी गलती जो आपकी पूरी बगिया को बर्बाद कर सकती है और पौधों को हरा-भरा रखने के 5 आसान तरीके.

विज्ञापन

Summer Plant Care: जैसे-जैसे गर्मी का पारा चढ़ने लगता है हमारे घर की बालकनी और गार्डन में लगे पौधों की हालत भी खराब होने लगती है. कड़ी धूप और लू के कारण हरे-भरे पौधे अचानक पीले पड़कर सूखने लगते हैं. ऐसे में अक्सर हम पौधों को बचाने के चक्कर में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो फायदे की जगह नुकसान पहुंचा देती हैं. क्या आप जानते हैं कि चिलचिलाती धूप और दोपहर के समय पौधों को पानी देना उनके लिए जहर के समान हो सकता है. यह एक छोटी सी लापरवाही आपकी पूरी मेहनत और खूबसूरत बगिया को मिनटों में बर्बाद कर सकती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि तेज धूप में पौधों को कैसे बचाना है और वो कौन सी एक बड़ी गलती है जो आपको भूलकर भी नहीं करनी चाहिए.

दोपहर में पानी देने की सबसे बड़ी गलती

गर्मियों में दोपहर के समय पौधों को पानी देना सबसे घातक होता है. जब सूरज सिर पर होता है और मिट्टी गर्म होती है तो पानी तुरंत भाप बनने लगता है. इससे पौधों की नाजुक जड़ों को हीट शॉकल ग सकता है. साथ ही अगर पानी की बूंदें पत्तियों पर रह जाएं तो वे ‘मैग्निफाइंग ग्लास’ की तरह काम करती हैं और सूरज की किरणें पत्तियों को जला देती हैं. इसलिए गर्मी में हमेशा सुबह 7 बजे से पहले या शाम को सूरज ढलने के बाद ही पानी दें.

मल्चिंग का इस्तेमाल करें

मिट्टी की नमी को बरकरार रखने के लिए ‘मल्चिंग’ सबसे अच्छा तरीका है. आप गमले की मिट्टी के ऊपर सूखी पत्तियां, घास या नारियल का बुरादा बिछा सकते हैं. यह एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है जो सूरज की सीधी रोशनी को मिट्टी तक नहीं पहुंचने देता. इससे मिट्टी ठंडी रहती है और आपको बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं पड़ती.

पौधों का स्थान बदलें

अगर आपके पौधे ऐसी जगह हैं जहां दोपहर की सीधी और तेज धूप आती है तो उन्हें तुरंत वहां से हटा दें. इंडोर प्लांट्स या नाजुक फूलों वाले पौधों को किसी छायादार जगह या ग्रीन नेट के नीचे रखें. पौधों को एक साथ सटाकर रखने से भी उनके आसपास नमी बनी रहती है और वे जल्दी नहीं सूखते.

खाद देने से बचें

तेज गर्मी के मौसम में पौधों को बहुत ज्यादा खाद या फर्टिलाइजर नहीं देना चाहिए. खाद मिट्टी की गर्मी को बढ़ा सकती है जिससे पौधा बर्न हो सकता है. अगर खाद देना जरूरी हो तो उसे बहुत कम मात्रा में शाम के समय ही दें. इस मौसम में लिक्विड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित रहता है.

मिस्टिंग करें

पौधों को ताजगी देने के लिए स्प्रे बोतल से उनकी पत्तियों पर हल्का छिड़काव करें. इससे पौधों के आसपास का तापमान कम हो जाता है और उन्हें लू से राहत मिलती है. ध्यान रहे कि मिस्टिंग भी या तो सुबह करें या शाम को.

ये भी पढ़ें: Natural Bug Repellents: मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए घर में लगाएं ये 2 पौधे, कीड़े-मकोड़े रहेंगे कोसों दूर

ये भी पढ़ें: Indoor Plants Care Tips: घर के अंदर पौधे सूख जाते हैं? अपनाएं ये सीक्रेट तरीका, सालों-साल रहेंगे हरे-भरे

ये भी पढ़ें: Small Balcony Garden Ideas: फ्लैट की छोटी बालकनी बनेगी बगीचा, इन 5 पौधों के साथ घर में लाएं ताजी हवा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola