Surya Grahan 2023 Date, Time: सूर्य ग्रहण के 15 दिन बाद चंद्र ग्रहण, जानें डेट और सूतक समय

Surya Grahan 2023 Date, Time: इस साल कुल चार ग्रहण (Four Eclipses this Year) पड़ेंगे, जिनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण शामिल है. इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने जा रहा है, जबकि उसके तुरंत बाद चंद्र ग्रहण लगेगा.
Surya Grahan 2023 Date, Time: इस साल कुल चार ग्रहण (Four Eclipses this Year) पड़ेंगे, जिनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण शामिल है. इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने जा रहा है, जबकि उसके तुरंत बाद चंद्र ग्रहण लगेगा. आइए जानते हैं कब साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण (First Solar Eclipse) और पहला चंद्र ग्रहण (First Lunar Eclipse) कब लगेगा. सूर्य ग्रहण का समय (Solar Eclipse Time) और सूतक कब (Solar Eclipse Sutak Time ) से शुरू होगा और कितने दिन बाद लगेगा चंद्र ग्रहण (First Lunar Eclipse Sutak Time and Date)?
साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण (First Solar Eclipse 2023) 20 अप्रैल को होगा. हालांकि, भारत पहला सूर्य ग्रहण नहीं देख पाएंगे. जबकि ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, पूर्व और दक्षिण एशिया, अंटार्कटिका और हिंद महासागर में सूर्य ग्रहण देखा जाएगा.
सूर्य ग्रहण 2023 (Solar Eclipse 2023) या सूर्य ग्रहण 2023 सुबह 7:04 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:29 बजे समाप्त होगा. यानी सूर्य ग्रहण का अधिकतम समय करीब चार घंटे का रहेगा.
पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 को रात 08:45 बजे से 01:00 बजे तक रहेगा. भारत में सूतक काल ग्रहण से करीब 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा. जबकि दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को दोपहर 01 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा. इस ग्रहण में भी सूतक काल लागू रहेगा.
Also Read: Kharmas 2023 End Date: 14 अप्रैल को खत्म हो रहा खरमास, लेकिन नहीं है कोई शुभ मुहूर्त, देखें कब से है लग्न
Also Read: Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया के दिन क्यों खरीदना चाहिए सोना? जानें ये बड़ी वजह
नासा के अनुसार 5 मई 2023 को उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा जो एशियाई, ऑस्ट्रेलियाई और अफ्रीकी देशों में देखा जा सकेगा. वहीं, दूसरी ओर 28 अक्टूबर 2023 को आंशिक चंद्र ग्रहण होगा जो एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा.
Also Read: Lunar Eclipse 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण कब, जानें सूतक काल और ग्रहण का समय
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




