Skincare Tips: सर्दियों में भी त्वचा रहेगी सॉफ्ट और हाइड्रेटेड, बॉडी लोशन नहीं इन ऑइल्स का करें इस्तेमाल

winter skincare tips
Skincare Tips: अगर आप सर्दियों के दिनों में भी अपनी त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड बनाकर रखना चाहते हैं तो ऐसे में मार्केट में मौजूद बॉडी लोशन की जगह घर पर मौजूद इन ऑइल्स की मदद ले सकते हैं.
Skincare Tips: सर्दियां लगभग आ चुकी हैं. सर्दियों के इन दिनों में अगर सबसे ज्यादा हमें किसी समस्या से जूझना पड़ता है तो वह है रूखी और डैमेज्ड त्वचा की. सर्दियों के दिनों में हमारी त्वचा अपनी नमी खो देती है जिस वजह से इसका ग्लो भी चला जाता है. अक्सर इस समस्या से निपटने के लिए हम मार्केट में मौजूद महंगे बॉडी लोशन या फिर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं. कुछ बॉडी लोशन सही तरीके से काम करते हैं, कुछ ऐसे भी होते हैं जो बिलकुल भी काम नहीं करते हैं या फिर इनका असर ज्यादा देर तक रहता नहीं है. ऐसे में अगर आप भी इन महंगे बॉडी लोशन की नाकामियाबी से परेशान हो चुके हैं तो आपके घर पर ही मौजूद कुछ ऑइल्स की मदद ले सकते हैं. जब आप इन ऑइल्स का इस्तेमाल करना शुरू करेंगे तो ऐसे में आपकी त्वचा सॉफ्ट होने के साथ ही हाइड्रेटेड और ग्लोइंग भी बन जाएगी. तो चलिए इन ऑइल्स के बारे में जानते है.
त्वचा को सॉफ्ट रखने के लिए नारियल तेल

सर्दियों के इन दिनों में आपकी त्वचा के लिए नारियल के तेल से बेहतर और कुछ भी नहीं हो सकता है. नारियल का तेल आपकी त्वचा में गहराई तक जाती है और हाइड्रेशन प्रोवाइड करती है. जब आप अपनी त्वचा पर नारियल के तेल का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में यह सॉफ्ट और ग्लोइंग बनी रहती है. केवल यहीं नहीं, नारियल तेल के इस्तेमाल से आप कई तरह के इन्फेक्शन्स से भी बचे हुए रहते हैं.
Also Read: Skincare Tips: आलू से शीशे जैसा चमकेगा चेहरा, बस जान लें लगाने का सही तरीका
Also Read: Beauty Tips: आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगा तिल, जानें क्या है इस्तेमाल करने का सही तरीका
आल्मंड ऑइल के फायदे अनेक

आपकी त्वचा के लिए आल्मंड ऑइल या फिर बादाम का तेल भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. इसमें आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-ई पाया जाता है जिसे आपकी त्वचा को सॉफ्ट बनाने के लिए जाना जाता है. अगर आप सर्दियों के दिनों में इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो नहाने के पाद आपको इसे अपने पूरे शरीर पर लगा लेना चाहिए.
बेहतर एब्जोर्प्शन के लिए जोजोबा ऑइल

अगर आप एक ऐसे ऑइल की तलाश में हैं जो आपके शरीर में काफी तेजी से एब्जॉर्ब हो तो ऐसे में जोजोबा ऑइल से बेहतर आपके लिए और कुछ भी नहीं. जब आप इसका इस्तेमाल नियमित तौर पर करते रहते हैं तो इससे आपकी त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग बनी हुई रहती है.
Also Read: Multani Mitti In Winters: सर्दी में मुल्तानी मिट्टी लगाने से हो सकते हैं कई नुकसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




