Skin Care Tips: पिंपल्स, दाग-धब्बों और मुहांसे से मिलेगा छुटकारा, नीम से पाएं निखरी और साफ त्वचा

Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

SKIN CARE (ai image)

Skin Care Tips: क्या आप भी अपने चेहरे को साफ-सुथरा और सुंदर रखना चाहते हैं? लेकिन चेहरे में होने वाली पिंपल और दाग-धब्बे से परेशान है तो इस समस्या को दूर करने के लिए आप नीम का उपयोग कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इसे चेहरे में किस-किस तरीके से लगाने के उपाय.

विज्ञापन

Skin Care Tips: हर महिलाएं की चाहत होती हैं चेहरे को साफ-सुथरा रखना. लेकिन इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर महिलाएं अपने ऊपर ध्यान नहीं दे पाती हैं. पिंपल और मुंहासे चेहरे की रंगत खो जाती हैं. ऐसे में आज हम आपके चेहरे के पिंपल हटाने के लिए रामबाण उपाय लेकर आए हैं. अपने चेहरे में नीम का अलग-अलग तरह से इस्तेमाल कर पिंपल से समाधान पा सकते हैं. इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं जो आपके लिए बहुत फायदेमंद है. चलिए जानते हैं इसे लगाने के बारे में अच्छे से. 

चेहरे में कैसे लगाएं नीम? (How To Apply Neem On Face)

इस तरह करें इस्तेमाल

सबसे पहले नीम की पत्तियों को पीसकर उसमें गुलाब जल मिलाएं. इसे चेहरे में 15 से 20 मिनट लगाने के बाद धो लें. इससे चेहरे के मुंहासे और इन्फेक्शन धीरे-धीरे कम होते हैं. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: गर्मी में चेहरे की चिपचिपाहट का पक्का इलाज, अपनाएं ये कूल टिप्स, स्किन रहेगी फ्रेश 

नीम चेहरे को रखेगा तरोताजा

आप नीम का पाउडर बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप नीम के पाउडर में मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिलाकर एक फेस पैक बना लें. फिर इसे चेहरे में अच्छी तरीके से लगाएं. फिर इसे सूखने के बाद नॉर्मल पानी से धो लें. ये आपके चेहरे के तेल को हटाकर त्वचा को साफ और तरोताजा रखता है. 

नीम का बनाएं टोनर

नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर इसका टोनर बना लें. फिर इसे स्प्रे बॉटल में भरके दिन में दो बार चेहरे पर छिड़के. इससे स्किन बैक्टीरिया फ्री और फ्रेश रहती हैं. साथ ही ये चेहरे की इन्फेक्शन को भी रोकने में मदद करता है. 

नीम का पेस्ट शहद और हल्दी के साथ 

नीम की पत्तियों का पेस्ट तैयार करके इसमें हल्दी और थोड़ा शहद मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें. फिर इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद पानी से धोने लें. इससे चेहरे के पिंपल सूखने लगते हैं और दाग-धब्बे भी हल्के हो जाते हैं. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: नेचुरल ग्लो की चाबी है ये फेस पैक, लगाने के बाद सब पूछेंगे चमकती त्वचा का क्या है राज?

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola