ePaper

आलिया से लेकर दीपिका तक सभी एक्ट्रेस ग्लोइंग स्किन पाने के लिए फॉलो करती हैं ये टिप्स

Updated at : 19 Oct 2024 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
alia bhatt

alia bhatt

Skin Care Tips: अगर आप भी अभिनेत्रियों की तरह ही बेदाग और ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं, तो यहां आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताया जा रहा है, जो कई एक्ट्रेस की अच्छी स्किन का राज है.

विज्ञापन

Skin Care Tips: हर व्यक्ति यह चाहता है कि उसकी स्किन सबसे सुंदर और ग्लोइंग हो और अपनी इस चाह को पूरा करने के लिए लोग कई तरह के उपाय भी करते हैं, जिसमें अपने स्किन पर महंगे प्रोडक्टस का इस्तेमाल करना और तरह-तरह के स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना भी शामिल है, लेकिन इन उपायों के बाद भी लोग अपनी मनचाही स्किन नहीं पा सकते हैं और उनके मन में यह सवाल जरूर आता है कि आखिर अभिनेत्रियां ऐसा क्या करती हैं, जिससे उनकी स्किन हमेशा बेदाग और चमकती हुई दिखाई देती है. अगर आप भी अभिनेत्रियों की तरह ही बेदाग और ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं, तो यहां आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताया जा रहा है, जो कई एक्ट्रेस की अच्छी स्किन का राज है.

प्राकृतिक उत्पादों का करें इस्तेमाल

Credit-istock

कई लोग अच्छी स्किन पाने के लिए केमिकल से बने उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं, केमिकल से बने ये उत्पाद स्किन को कुछ दिन के लिए फायदा तो पहुंचा सकते हैं, लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल स्किन में होने वाली नई समस्याओं का कारण भी बन सकता है. अभिनेत्रियां भी अच्छी स्किन पाने के लिए कई तरह के उत्पादों का इस्तेमाल करती हैं और वो उत्पाद महंगे भी होते हैं, लेकिन वो हमेशा इस बात का ध्यान रखती है कि उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए उत्पाद प्राकृतिक हो और उसे बनाने में किसी भी प्रकार के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया हो.

सनस्क्रीन है जरूरी

Credit-istock

जभी भी किसी एक्ट्रेस से उनके स्किन केयर रूटीन के बारे में पूछा जाता है तो वो अपनी स्किन केयर रूटीन में सनस्क्रीन का जिक्र जरूर करती हैं और साथ-ही इसे अपने स्किन केयर का एक अहम हिस्सा भी मानती हैं. अगर आप भी एक ऐसी स्किन चाहती हैं, जिसमें प्राकृतिक निखार हो तो आपको सनस्क्रीन को अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए और कहीं भी बाहर जाने से पहले अपने चेहरे में अनिवार्य रूप से सनस्क्रीन का प्रयोग करना चाहिए.

Also read: Karwa Chauth Mehndi: करवा चौथ पर खूब तारीफ बटोरेंगे ये मेहंदी डिजाइन, हाथों की बढ़ेगी शोभा

Also read: Karwa Chauth Full Hand Mehndi: इस करवा चौथ आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये मेहंदी डिजाइन

इन बातों का रखें ध्यान

सभी एक्ट्रेस ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अच्छे उत्पादों का इस्तेमाल तो करती हैं, लेकिन इसके साथ-साथ वो अपने स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देती हैं, स्वास्थ्य पर ध्यान देकर भी आप अपनी मनचाही स्किन पा सकते हैं. स्वास्थ्य पर ध्यान देने से यह तात्पर्य है कि आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए, नियमित योगाभ्यास करना चाहिए और पर्याप्त नींद लेनी चाहिए.        

Also read: Karwa Chauth Unique Mehndi: करवा चौथ के लिए Save करें ये यूनिक मेहंदी डिजाइन, लगाने में भी है आसान

विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Tanvi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola