Skin Care Tips: काली कोहनियों से हैं परेशान? तो घर बैठे अपनाएं ये टिप्स

Updated:
विज्ञापन
dark elbow

dark elbow (ai image)

Skin Care Tips: क्या आपकी कोहनियां काली और रूखी हो गई हैं? तो घबराएं नहीं, आज हम आपके लिए इस आर्टिकल कुछ घरेलू उपाय लेकर लाए हैं, जिससे आप अपने कोहनी के कालेपन को दूर कर सकते हैं.

विज्ञापन

Skin Care Tips: जब हम सुंदरता की बात करते हैं, तो अक्सर ध्यान सिर्फ चेहरे पर ही जाता है. लेकिन असली में सुंदरता वही है, जो शरीर के चारों तरफ दिखे. जैसे हम अपने चेहरे का ख्याल रखते हैं, वैसे ही शरीर के अन्य हिस्सों की सफाई और सुंदरता भी जरूरी है. इन्हीं हिस्सों में से एक है हमारी कोहनी, जिसे अक्सर भूल जाते हैं. ये शरीर का ऐसा हिस्सा है, जो अक्सर धूल और गंदगी के कारण काला पड़ जाता है. समय के साथ इसमें काली परतें भी जमने लगती है, जो देखने में बहुत भद्दा और आत्मविश्वास को भी प्रभावित करती हैं. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहें है, जिससे आप कोहनियों के कालेपन को दूर कर सकते हैं. 

शहद और नींबू का पैक इस्तेमाल करें 

नींबू में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन C और नेचुरल ब्लीचिंग के गुण पाया जाता है, वहीं, शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम करता है. इसके लिए आप 4 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच शहद को मिलाकर अपने काली कोहनियों के ऊपर 15 मिनट तक लगाकर रखें. फिर इसे अच्छे से मालिश करें और गुनगुने पानी से धो लें. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: गर्मी में चेहरे की चिपचिपाहट का पक्का इलाज, अपनाएं ये कूल टिप्स, स्किन रहेगी फ्रेश 

दूध, हल्दी और बेसन का पैक 

इसके लिए आप 1 चम्मच बेसन, 2 चम्मच दूध में 1 चुटकी हल्दी मिलाकर पैक बना लें. फिर कोहनियों पर लगाएं, 15 मिनट बाद इसे अच्छे से रगड़कर साफ करें. ये पैक हफ्तेभर में आपके काली कोहनी को सुंदर और साफ बनाने में मदद करता है. 

नारियल तेल से मालिश

नहाने के बाद, कोहनी में नारियल तेल को लगाकर हल्के हाथों से अच्छे से मालिश करें. ये स्किन को पोषण देता है, साथ ही कालेपन को भी दूर करने में मदद करता है. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: नेचुरल ग्लो की चाबी है ये फेस पैक, लगाने के बाद सब पूछेंगे चमकती त्वचा का क्या है राज?

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola