ePaper

Skin Care: ओपन पोर्स ने छीन ली चेहरे की खूबसूरती? जानें ऐसे हालात में क्या करना सही

Updated at : 02 Sep 2024 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
Skin Care: ओपन पोर्स ने छीन ली चेहरे की खूबसूरती? जानें ऐसे हालात में क्या करना सही

Skin Care Tips: अगर आपके चेहरे पर भी ओपन पोर्स दिखाई देते हैं तो ऐसे में आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए. इन बातों का ख्याल रखना चाहिए.

विज्ञापन

Skin Care Tips: हर कोई चाहता है कि उनकी त्वचा खूबसूरत हो. एक खूबसूरत त्वचा आपको दुनिया के सामने ज्यादा कॉन्फिडेंट महसूस करने में मदद करता है. हम सभी अपनी त्वचा को खूबसूरत और हेल्दी रखने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं लेकिन, फिर भी कई बार स्किन से जुड़ी कुछ प्रॉब्लम्स की वजह से हमारा लुक पूरी तरह से खराब हो जाता है. स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स की अगर बात करें तो इनमें से ओपन पोर्स की समस्या भी एक है. जब हमारे फेस पर ओपन पोर्स दिखाई देने लगते हैं तो ऐसे में हमारा पूरा चेहरा की खराब दिखने लगता है. कई बार चेहरे में मौजूद ओपन पोर्स में मेकअप के साथ-साथ धूल पर प्रदुषण के कण भी जमा होने लगते हैं. आज की यह आर्टिकल उन्हीं लोगों के लिए मददगार साबित होने वाली है जो चेहरे पर ओपन पोर्स होने की वजह से परेशान है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि ओपन पोर्स की समस्या होने पर आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं. तो चलिए जानते हैं.

ओपन पोर्स को ठीक करने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

मॉइस्चराइजर

जानकारों के अनुसार अगर आप ओपन पोर्स की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने चेहरे पर एकदम हल्के मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए. मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करने पर आपकी स्किन अंदर से हाइड्रेटेड रहती है.

रेटिनॉल

रेटिनॉल का इस्तेमाल ओपन पोर्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए किया जा सकता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार रेटिनॉल आपकी स्किन में नये सेल्स को बूस्ट करता है और चेहरे पर दिखाई देने वाले ओपन पोर्स को काफी हद तक कम भी कर सकता है.

सनस्क्रीन

अगर आपके चेहरे पर ओपन पोर्स हैं तो आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर से जरूर करें. अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो ऐसे में आपको हर कीमत पर इसका इस्तेमाल करना चाहिए.

Also Read: Skin Care Tips for Hartalika Teej: मलाई फेस पैक से चमकाएं चेहरा, सॉफ्ट होगा स्किन

Also Read: Beauty Tips: गुलाब की तरह खिल उठेगा आपका चेहरा, स्किनकेयर रूटीन में इस तरह करें गुलाबजल का इस्तेमाल

इन चीजों से बनाएं दूरी

स्क्रब

अगर आपके चेहरे पर ओपन पोर्स है तो ऐसे में आपको स्क्रब करने से बचना चाहिए. अगर आप स्क्रब करते हैं तो ऐसे में आपके चेहरे पर मौजूद पोर्स बड़े हो सकते हैं. अगर आप स्क्रब करते हैं तो ऐसे में आपके चेहरे पर सूजन की समस्या भी बढ़ सकती है.

ऑइल्स

अगर आपके चेहरे पर ओपन पोर्स हैं तो ऐसे में अपको अपनी त्वचा पर काफी ज्यादा ऑइल का इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए. अगर आप स्किन पर ज्यादा तेल का इस्तेमाल करते हैं तो इससे प्रॉब्लम और भी ज्यादा बढ़ सकती है.

Also Read: Beauty Tips: क्या है इंस्टैंट ग्लो फेस मास्क? काफी तेजी से इंटरनेट पर हो रहा वायरल

Disclaimer: इस खबर में बताए गए टिप्स, तरीकों की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है. इसे केवल एक सुझाव की तरह आप ले सकते हैं. कोई भी उपचार लेने से पहले डॉक्टर्स से एक बार जरूर पूछे, तभी अमल करें.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola