Simple Mehndi Design For Kids: कम टाइम में बच्चों के हाथों में लगाएं ये प्यारी मेहंदी डिजाइन, ट्राई करें ये आइडियाज

सिंपल मेहंदी डिजाइन (AI Image)
Simple Mehndi Design For Kids: आप भी बच्चों के हाथों में लगाने के लिए मेहंदी डिजाइन की तलाश कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. आइए देखते हैं कुछ सिंपल मेहंदी डिजाइन आइडियाज.
Simple Mehndi Design For Kids: मेहंदी लगाना बच्चों के लिए एक मजेदार अनुभव होता है. घर में शादी हो या कोई त्योहार बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है. ऐसे मौकों पर जब बड़ों के हाथों में मेहंदी लगती है, तो बच्चे भी अपने नन्हे हाथों को सजाने की जिद जरूर करते हैं. अपने हाथों में सुंदर मेहंदी डिजाइन देखकर बच्चे बहुत खुश हो जाते हैं. बच्चों की मेहंदी में आमतौर पर सिंपल और छोटे पैटर्न को बनाया जाता है. अगर आप भी अपने बच्चे के लिए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन ढूंढ रहे हैं तो आप इस आर्टिकल में सिंपल मेहंदी डिजाइन आइडियाज देख सकते हैं.
सिंपल और आसान मेहंदी डिजाइन

आप बच्चों के लिए सिंपल और आसान मेहंदी डिजाइन ढूंढ रहे हैं तो इस मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं. इसमें आप स्माइली फेस, तारे, हार्ट शेप, फूल, सूरज, चांद या हाथी को बना सकते हैं. बच्चों को ये डिजाइन बहुत पसंद आते हैं.
सेंटर मेहंदी डिजाइन

आप बच्चों के हाथों में सुंदर सेंटर मेहंदी डिजाइन लगा सकते हैं. इस तरह के डिजाइन में हथेली के बीच में एक खूबसूरत पैटर्न बनाया जाता है जो हाथ को प्यारा लुक देता है. इस डिजाइन को आप जल्दी से बना सकते हैं. इसके चारों ओर छोटे पैटर्न जोड़कर आप इसे और भी सुंदर बना सकते हैं.
फूल और पत्तियों वाली मेहंदी डिजाइन

आप मेहंदी डिजाइन में फूल और पत्तियों के पैटर्न को बना सकते हैं. ये डिजाइन देखने में बहुत खूबसूरत लगती है. इस मेहंदी डिजाइन को आप किसी त्योहार के मौके पर बच्चों को लगा सकते हैं. ये मेहंदी डिजाइन बनाने में भी आसान है.
बेल मेहंदी डिजाइन

त्योहार या शादी के मौके पर बच्चों के हाथों में बेल मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं. ये डिजाइन सिंपल होने के साथ-साथ देखने में बहुत अच्छी लगती है. बेल मेहंदी डिजाइन में हाथ की उंगलियों से शुरू करके कलाई तक डिजाइन को बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें- How To Make Mehndi Cone: हाथों पर बनाएं खूबसूरत डिजाइन, आसानी से तैयार करें DIY मेहंदी कोन
यह भी पढ़ें- Beautiful Mehndi Design: शादी में होने जा रही हैं शामिल, तो इन आकर्षक मेहंदी डिजाइन से सजाएं अपने हाथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










