Shukra Gochar 2022: शुक्र करेंगे वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Nov 2022 3:27 PM
Shukra Gochar 2022: पंचांग के अनुसार शुक्र ग्रह 11 नवंबर 2022 को वृश्चिक राशि में गोचर करेगें. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 11 नवंबर 2022 को शुक्र ग्रह सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं.
Shukra Gochar 2022: शुक्र देव 11 नवंबर 2022 को राशि परिवर्तन कर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. खास बात है ये कि कुछ दिन बाद यानी 16 नवंबर को सूर्य भी वृश्चिक राशि में ही प्रवेश करेंगे. शुक्र देव के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है.
पंचांग के अनुसार शुक्र ग्रह 11 नवंबर 2022 को वृश्चिक राशि में गोचर करेगें. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 11 नवंबर 2022 को शुक्र ग्रह सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं. जहां पर 5 दिसंबर तक विराजमान रहेंगे. भोग विलास, प्रेम, रोमांस, सुख समृद्धि आदि के कारक शुक्र के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर शुभ –अशुभ प्रभाव पड़ेगा. वृश्चिक राशि में शुक्र गोचर का सर्वाधिक शुभ प्रभाव इन राशियों पर होगा.
शुक्र ग्रह को ऐश्वर्य, धन, वैभव और विलासिता का कारक ग्रह माना गया है. किसी जातक की कुंडली में अगर शुक्र मजबूत हो तो उसके जीवन में भोग, विलास और ऐश्वर्य की कोई कमी नहीं होती है.
वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव सट्टेबाजी, व्यापार में जोखिम लेने या नये निवेश पर सकारात्मक नहीं पड़ने की संभावना है. क्योंकि ज्योतिष अनुसार शुक्र का स्थान परिवर्तन इन चीजों के लिए उपयुक्त नहीं है. इस दौरान लोगों का झुकाव ज्योतिष या टैरो रीडिंग जैसे गुप्त विज्ञान की तरफ देखने को मिल सकता है. साथ ही यदि कोई भी इस समय कुछ सीखने की योजना बनाता है तो उसके लिए यह समय बेहद उत्तम साबित हो सकता है.
वृषभ राशि : इस राशि के जातकों के अटके हुए काम पूरे होंगे. इसके साथ ही लंबे समय से जिस काम में मेहनत कर रहे है, अब उसमें सफलता मिलेगी.
सिंह राशि : इस राशि वालों को सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी तथा नए द्वार खुलेंगे. इस समय व्यापार शुरू करने के लिए बहुत उत्तम समय है. करियर में नई उपलब्धि हासिल होगी.
मकर राशि : इन जातकों को नौकरी और व्यापार में अपार सफलता मिलने की संभावना है. उच्चाधिकारियों से संबंध अच्छे स्थापित होंगे. प्रमोशन की संभावना है. इनके मान–सम्मान में वृद्धि होगी. अचानक धन लाभ भी सकता है.
कुंभ राशि : शुक्र गोचर के दौरान इन जातकों का कोई सपना पूरा हो सकता है. कार्य स्थल में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है. पदोन्नति का योग भी बना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










