ePaper

Short Kurti for Sawan: इस सावन पहने ये ग्रीन शॉर्ट कुर्ती, लगेंगी खूबसूरत

Updated at : 29 Jul 2024 12:08 AM (IST)
विज्ञापन
green short kurti

green short kurti

Short Kurti for Sawan: सावन में महिलाएं और लड़कियां हरे रंग के वस्त्र पहनती हैं. नीचे आपको कुछ ग्रीन शॉर्ट कुर्तियों के डिजाइन दिए गए हैं, जो आप इस सावन पहन सकती हैं.

विज्ञापन

Short Kurti for Sawan: सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई से हो गई है. इस पूरे महीने महिलाएं और लड़कियां हरे रंग के वस्त्र पहनती हैं और हरे रंग का शृंगार भी करती हैं, लेकिन कभी-कभी पारंपरिक कपड़े से हट कर कुछ अलग और फैशनेबल पहनने का मन करता है. ऐसे में शॉर्ट कुर्ती आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. शॉर्ट कुर्ती आज-कल काफी ट्रेंड में भी है. इस प्रकार की कुर्ती पहनने से आपका लुक पारंपरिक और ट्रेंडी दोनों दिखता है. शॉर्ट कुर्तियां आरामदायक भी होती हैं और इन्हें विभिन्न प्रकार से स्टाइल करके भी पहना जा सकता है. नीचे आपको ऐसी ही कुछ ग्रीन शॉर्ट कुर्तियों के डिजाइन दिए गए हैं, जिन्हें आप इस सावन पहन सकती हैं.

एल्बो लेंथ

Pic credit- pinterest
Pic credit- pinterest

इसमें कोई दो राय नहीं है कि शॉर्ट कुर्ती का ट्रेंड आज कल बहुत अधिक है. इस ट्रेंड में भी जो सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग कुर्ती है, वो है एल्बो लेंथ शॉर्ट कुर्ती. इसका ट्रेंड में रहने का एक कारण यह भी है कि यह पहनने में बहुत आरामदायक होती है और स्टाइलिश भी दिखती है. अगर आप सावन में हरे रंग के कपड़े पहनती हैं तो ये कुर्ती आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है.

Also read: Latest Hari Bindi: सावन और हरियाली तीज पर लगाएं ये हरी बिंदी, लगेंगी बहुत खूबसूरत

Also read: Hariyali Teej: हरियाली तीज पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली

Also read: Fashion Tips: साड़ी पहनना लगता है मुश्किल तो फॉलो करें ये टिप्स

फ्रॉक स्टाइल शॉर्ट कुर्ती

Pic credit- pinterest
Pic credit- pinterest

अगर आप शॉर्ट कुर्ती में कोई नया डिजाइन खोज रही हैं तो ये फ्रॉक स्टाइल कुर्ती आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. इस फ्रॉक स्टाइल कुर्ती को ट्यूनिक के नाम से भी जाना जाता है. इस सावन हरे रंग की ये शॉर्ट कुर्ती आपके ऊपर बहुत खुबसूरत लगेगी.

प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ती

Pic credit- pinterest
Pic credit- pinterest

अगर आप सिम्पल प्लेन शॉर्ट कुर्ती से हटकर कुछ पहनना चाहती हैं तो ये प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ती आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं. ये लाइट वेट होती है, जिस कारण ये आरामदायक भी होती हैं.

Also see: आपके दांत के अलावा इन चीजों को चमकाता है टूथपेस्ट 

चिकनकारी शॉर्ट कुर्ती

Pic credit- pinterest
Pic credit- pinterest

चिकनकारी शॉर्ट कुर्ती भी काफी ट्रेंड में है. आप ग्रीन चिकनकारी शॉर्ट कुर्ती इस सावन पहन सकती हैं.

विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Tanvi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola