शू बाइट से परेशान हैं? जानिए तुरंत राहत पाने के आसान तरीके

जूते काटने पर देखभाल (image: AI Generated)
Shoe Bite Treatment: नए जूते पहनने पर शू बाइट होना एक आम समस्या है, जिसमें दर्द, जलन और छाले हो सकते हैं. सही देखभाल, घरेलू उपाय और थोड़ी सावधानी अपनाकर इस परेशानी से जल्दी राहत पाई जा सकती है और पैरों को सुरक्षित रखा जा सकता है.
Shoe Bite Treatment: नए जूते पहनना हर किसी को अच्छा लगता है, लेकिन कई बार ये खुशी दर्द में बदल जाती है. कड़े या टाइट जूते पहनने से पैरों की त्वचा पर रगड़ लगती है, जिससे शू बाइट की समस्या हो जाती है. इसमें जलन, दर्द और छाले जैसी परेशानी होती है. सही देखभाल और थोड़ी सावधानी से इस समस्या से आसानी से राहत पाई जा सकती है.
शू बाइट होने पर क्या करें?
बर्फ से सिकाई करें
जहां शू बाइट हुआ है वहां 10–15 मिनट तक बर्फ लगाएं. इससे दर्द और सूजन कम हो जाती है.
एलोवेरा जेल लगाएं
एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है और घाव को जल्दी भरने में मदद करता है. दिन में 2–3 बार लगाएं.
नारियल तेल का इस्तेमाल करें
नारियल तेल लगाने से त्वचा मुलायम रहती है और जलन कम होती है.
एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं
अगर छाला बन गया है, तो Soframycin जैसी एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं, ताकि इंफेक्शन न हो.
छाले को न फोड़ें
छाले को फोड़ने से इंफेक्शन बढ़ सकता है, इसलिए उसे अपने आप ठीक होने दें.
शू बाइट से बचने के उपाय
- नए जूते पहनने से पहले कुछ समय घर में पहनकर ढीला करें.
- हमेशा मोजे पहनकर जूते पहनें.
- जूते के पीछे वाले हिस्से में टेप या बैंड-एड लगाएं.
- पैरों पर Vaseline Petroleum Jelly लगाकर जूते पहनें, इससे रगड़ कम होती है.
कब डॉक्टर से संपर्क करें?
अगर शू बाइट वाली जगह पर ज्यादा सूजन, तेज दर्द या पस बनने लगे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
यह भी पढ़ें: गर्मियों में फैशन के चक्कर में न करें ये गलतियां, ये फैब्रिक बना देंगे गर्मी में आपका बुरा हाल
यह भी पढ़ें: समर फैशन में छाए ये 5 स्टाइलिश प्लाजो डिजाइन्स, वार्डरोब में जरूर करें शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prerna
मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




