Restless Legs Syndrome: अगर आपको भी है बैठे बैठे पैर हिलाने की है आदत, तो आप हो सकते हैं कंगाल, जानें नुकसान
Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Apr 2023 5:13 PM
Restless Legs Syndrome, Shaking Legs While Sitting Personality Trait: कई लोग तो चेयर पर बैठते हैं तो लगातार पैरों को हिलाते रहते हैं. कई लोग इसे रेस्टलेस सिंड्रोम से जोड़ते हैं वैसे तो पैर हिलाने की आदत को अशुभ माना ही जाता है. आइए जानें बैठे बैठे पैर हिलाने आपके लिए किस तरह नुकसान देह है.
Restless Legs Syndrome: आप कुछ लोगों को बैठे बैठे पैर हिलाते दिखते होंगे. कई लोग तो चेयर पर बैठते हैं तो लगातार पैरों को हिलाते रहते हैं. कई लोग इसे रेस्टलेस सिंड्रोम से जोड़ते हैं वैसे तो पैर हिलाने की आदत को अशुभ माना ही जाता है, लेकिन इसका सेहत पर गलत असर भी पड़ता है जिसका वैज्ञानिक कारण मौजूद है. धर्म-शास्त्रों में माना गया है कि यह आदत मां लक्ष्मी को नाराज करती है और कंगाल बनाती है. आइए जानें बैठे बैठे पैर हिलाने आपके लिए किस तरह नुकसान देह है.
रेस्टलेस सिंड्रोम नर्वस सिस्टम से जुड़ी एक बीमारी है. पैर हिलाने पर इनसान के शरीर में डोपामाइन हॉर्मोन रिलीज होता है जिसके कारण उसे अच्छा लगता है. अच्छा लगने की वजह से इनसान इस आदत को बार-बार दोहराता है. इसे स्लीप डिसऑर्डर भी कहते हैं, क्योंकि नींद पूरी नहीं होने की वजह से व्यक्ति को थकाम महसूस होती है.
पैर हिलाने से हमारे शरीर में डोपामाइन हॉर्मोन निकलता है, जिसकी वजह से व्यक्ति को बार-बार पैर हिलाने का मन करता है. इस समस्या को स्लीप डिसऑर्डर से भी जोड़कर देखा गया है. कई हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि नींद पूरी न होने की वजह से भी लोग पैर हिलाते हैं. इस स्थिति में आपको तुरंत ब्लड टेस्ट कराने की जरूरत होती है.
सुख, धन-समृद्धि की होती है कमी
जो लोग बैठे-बैठे पैर हिलाते हैं उनकी ये आदत उन्हें समय के साथ गरीब बनाती है. इस तरह पैर हिलाना मां लक्ष्मी को नाराज करता है. इससे व्यक्ति के जीवन से सुख, धन-समृद्धि कम होती है.
ज्योतिष के अनुसार पैर हिलाने से संचित धन का भी नाश होने लगता है. ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी कृपा नहीं करती हैं.
जो लोग पूजा-पाठ, प्रार्थना करते समय या कोई भी धार्मिक अनुष्ठान करते समय पैर हिलाते हैं उन्हें पूजा का फल नहीं मिलता है. उनकी पूजा-प्रार्थना व्यर्थ चली जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










